Page Loader
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, दिल संबंधी समस्याओं से थे पीड़ित
रोहित बल ने दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, दिल संबंधी समस्याओं से थे पीड़ित

Nov 01, 2024
10:02 pm

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत से दिवाली के मौके पर एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित बल इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 63 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा हैे। वह पिछले साल से दिल संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। रोहित ICU में थे। अचानक आई उनके निधन की खबर से प्रशंसक सकते में हैं, वहीं फिल्मी और फैशन की दुनिया से जुड़े कई सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कमबैक

पिछले साल फैशन जगत में रोहित ने की थी वापसी

रोहित लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। अब डिजाइनर ने 1 नवंबर, 2024 को दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीमारी की वजह से रोहित ने कुछ वक्त फैशन जगत से दूरी बना ली थी। पिछले साल ही उन्होंने वापसी की थी। लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था, जहां अनन्या पांडे उनके लिए शो स्टॉपर बनी थीं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

लोकप्रियता

फैशन की दुनिया का बड़ा नाम थे रोहित

रोहित फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। 1986 में उन्होंने अपने भाई के साथ ऑर्किड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना कर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें मुगल फैशन को बढ़ावा देने के लिए खासतौर से पहचाना जाता है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई समेत कई जगहों पर उनके स्टोर हैं। रोहित ने अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल, ईशा गुप्ता, कंगना रनौत और पूजा हेगड़े समेत कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं।