Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर जारी, मुन्ना भैया-गुड्‌डू पंडित के बीच दिखा 'गद्दी' का असली संग्राम 

'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर जारी, मुन्ना भैया-गुड्‌डू पंडित के बीच दिखा 'गद्दी' का असली संग्राम 

Aug 11, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

अली फजल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' अपना भौकाल दिखाने के लिए तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इसके 3 सीजन आ चुके हैं, जिनकी अपार सफलता के बाद मिर्जापुर की कहानी अब बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है। इसका निर्माण फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है। पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था और अब इसका आधिकारिक ट्रेलर आ गया है। इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क, एक्शन और खौफनाक है।

ट्रेलर

सियासी जंग और एक्शन का दिखा खौफनाक संगम

ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के किरदार कालीन भैया से होती है, जिनका मिर्जापुर की गद्दी पर दबदबा कायम है।

फिल्म में मुन्ना भैया (दिव्येंदु) की वापसी हो चुकी है, जो गद्दी हथियाने के लिए गुड्‌डू पंडित (अली) से भिड़ने को तैयार है। रवि किशन खलनायक बनकर जबरदस्त तड़का लगाते हैं।

रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और श्रिया पिलगांवकर भी रंग जमाते दिखे हैं।

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT