Loading...
'मिर्जापुर' सीरीज को फिल्म के रूप में क्याें लाए फरहान अख्तर? खुद बताया ये कारण
फरहान अख्तर ने खोला 'मिर्जापुर: द मूवी' बनाने का राज

'मिर्जापुर' सीरीज को फिल्म के रूप में क्याें लाए फरहान अख्तर? खुद बताया ये कारण

Nov 10, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' सिनेमाघरों के बाद OTT पर तहलका मचा रही है। हाल ही में इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया है, जहां 'मिर्जापुर' सीरीज के 3 सीजन मौजूद हैं। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर ने अपने प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया था। एक बातचीत में उन्हाेंने बताया कि वह लोकप्रिय सीरीज को फिल्म के रूप में क्यों लेकर आए। उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह दर्शकों का प्यार बताया।

विश्वास

फरहान ने बताया कि फिल्म बनाने का कैसे आया विचार

IANS से फरहान ने कहा, "बात यह है कि पहले और दूसरे सीजन के बाद जब भी हम कहीं यात्रा करते थे, लोग पूछते थे, 'मिर्जापुर की अगली कड़ी कब आ रही है? आगे क्या होने वाला है? यह कब बनेगी? क्या इसका तीसरा सीजन आएगा? इसलिए, जब हम बाहर निकलते थे, तो हमें एक सामान्य उत्साह महसूस होता था।"

उन्होंने कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया ने उन्हें विश्वास दिलाया कि फ्रेंचाइजी में एक फीचर फिल्म बनने की क्षमता है।

क्षमता

सामूहिक रूप से फिल्म देखने का मिला अनुभव

फरहान ने कहा, "कहानी की शैली और जिस दुनिया में यह फिल्म आधारित है, उसे देखते हुए, दूसरे सीजन के अंत में रितेश सिधवानी और मुझे दोनों को लगा कि हम इस पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। हमारे लिए यह भी जरूरी था कि हम यह मानकर न चलें कि फिल्म देखने आने वाले सभी दर्शकों ने मिर्जापुर सीरीज देखी होगी।"

उन्होंने बताया कि फिल्म में सामुदायिक स्तर पर देखने का अनुभव प्रदान करने की क्षमता थी।

ADVERTISEMENT