LOADING...
'डॉन 3' विवाद पर फरहान अख्तर बोले- मैंने सबक लिया; इसे जरूर बनाना चाहूंगा
फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' विवाद पर चुप्पी तोड़ी

'डॉन 3' विवाद पर फरहान अख्तर बोले- मैंने सबक लिया; इसे जरूर बनाना चाहूंगा

Apr 28, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' लंबे समय से विवादों का हिस्सा बनी हुई है। जब से रणवीर सिंह ने परियोजना से अपने कदम पीछे खींचे, फिल्म का भविष्य अंधकारमय हो गया है। हालांकि, एक इंटरव्यू में फरहान ने माना कि यह परियोजना उनके लिए रचनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे उन "अविश्वसनीय कहानियों" में से एक बताया जिन्हें वह कहना चाहते हैं। इससे संकेत मिलता है कि 'डॉन 3' को अभी भी बंद नहीं किया गया है।

सबक

'डॉन 3' के विवाद से फरहान ने लिया ये सबक

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में, फरहान ने स्वीकारा कि पिछले कुछ साल में 'डॉन 3' से जुड़ा जो कुछ भी हुआ है, उससे उन्होंने अप्रत्याशित की उम्मीद करना सीख लिया है। उन्होंने कहा, "मैंने सीखा है कि हमेशा अनपेक्षित के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक आप इसे फिल्म में नहीं देख लेते, तब तक किसी भी बात को निश्चित नहीं माना जा सकता।" अनिश्चितता के बावजूद, फरहान ने कहा कि वह फिल्म को जरूर बनाना चाहेंगे।

विवाद

'डॉन 3' से जुड़े विवाद के बारे में

'डॉन 3' पर विवाद तब हुआ जब रणवीर ने अचानक फिल्म छोड़ दी। दावा किया गया कि वह कहानी से असंतुष्ट थे। निर्माताओं ने कथित तौर पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपर्क करते हुए दावा किया कि रणवीर द्वारा अचानक फिल्म छोड़ने पर उन्हें 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नीतजन, उनसे हर्जाने की मांग की गई। खबरों के अनुसार, रणवीर ने नुकसान की भरपाई के लिए 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट वापस करने पर सहमति जताई है।

Advertisement