'ललकारा' से फरहान अख्तर की हुई छुट्टी, जानिए अब कौन लेगा उनकी जगह
फरहान अख्तर ने आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'ललकारा' से किनारा कर लिया है। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं और इसकी कहानी 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है।
फरहान अब नीरज पांडे की बायोपिक पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें वे मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन का किरदार निभाएंगे।
इस किरदार के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी है, जिसकी वजह से उनके पास क्रिकेट की महीनों की ट्रेनिंग का समय नहीं बचा था।
'ललकारा' में फरहान की जगह लेगा ये अभिनेता
फरहान की जगह अब सिद्धांत गुप्ता, जो 'जुबली' और 'इनसाइड एज' जैसी फिल्मों से जाने जाते हैं, आमिर के खास सहयोगी का किरदार निभाएंगे।
भले ही फरहान इसमें अभिनय नहीं कर रहे, फिर भी वे फिल्म के निर्माता के तौर पर इससे जुड़े रहेंगे। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और आमिर 'लगान' के बाद एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।
इसकी शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो रही है और उम्मीद है कि इसमें कोई देरी नहीं होगी। फिल्म की कहानी पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह ने लिखी है।