NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका को पसंद नहीं आई फरहान की 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट, डिब्बा बंद हुई फिल्म
    अगली खबर
    प्रियंका को पसंद नहीं आई फरहान की 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट, डिब्बा बंद हुई फिल्म
    प्रियंका चोपड़ा ने 'जी ले जरा' से किया किनारा

    प्रियंका को पसंद नहीं आई फरहान की 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट, डिब्बा बंद हुई फिल्म

    लेखन मेघा
    Oct 01, 2023
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' 2021 में घोषणा होने के बाद से ही सुर्खियों में छाई हैं।

    कभी इसके सितारों में बदलाव होने की बात सामने आती है तो कभी इसकी शूटिंग शुरू होने की तारीख आगे बढ़ जाती है।

    कहा जा रहा था कि सितारों की तारीख न मिल पाने की वजह से फिल्म टल रही है, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के स्क्रिप्ट पसंद न आने और रचनात्मक मतभेदों की बात सामने आ रही है।

    रिपोर्ट

    भारत आकर फिल्म साइन करने वाली थीं प्रियंका

    जून में खबर आई थी कि प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया है, लेकिन बाद में कहा गया कि तारीख न होने के चलते शूटिंग आगे बढ़ा दी गई है।

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है और रचनात्मक मतभेदों के कारण वह इससे अलग हो गई हैं।

    सूत्र के अनुसार, प्रियंका को परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आना था और फिल्म साइन करनी थी, लेकिन अब बात नहीं बन पाई है।

    देरी

    फिल्म को फ्लोर पर लाने में लग सकते हैं 2 साल

    अब यह सवाल सामने आ रहा है कि प्रियंका के फिल्म से बाहर होने के बाद 'जी ले जरा' का क्या होगा?

    सूत्र के मुताबिक, अब निर्माताओं को सुनिश्चित करना होगा कि फिल्म के निर्माण होने तक इसकी कहानी प्रासंगिक बनी रहे क्योंकि इसमें पहले ही बहुत देरी हो चुकी है।

    फिल्म को फ्लोर पर लाने में अभी भी 2 साल का समय लगेगा। ऐसे में फरहान को जोया अख्तर के साथ मिलकर इसके बारे में विचार करना होगा।

    बयान

    क्या कहना था फरहान का?

    कुछ दिनों पहले फरहान ने वैरायटी के साथ बातचीत में कहा था कि तारीखों का मुद्दा ही देरी की वजह बन रहा है।

    उन्होंने कहा था, "हमें तारीखों की वजह से परेशानी हो रही है। हॉलीवुड में कलाकारों की हड़ताल ने प्रियंका की तारीखों में उलझन पैदा कर दी है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं। मैंने अब ये मान लिया है कि फिल्म की अपनी तकदीर है। अब ये जब बननी होगी बन जाएगी।"

    कहानी

    ऐसी होनी है फिल्म की कहानी

    फिल्म 'जी ले जरा' का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं।

    फिल्म में 3 महिलाओं की दोस्ती की कहानी दिखाई जाएगी, जो रोड ट्रिप पर जाएंगी।

    यह फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह बनने वाली थी।

    अब देखना होगा कि फिल्म का निर्माण कब होता है या डिब्बा बंद ही रह जाएगी।

    आगामी फिल्में

    इन प्रोजोक्ट को लेकर चर्चा में हैं फरहान और प्रियंका

    फरहान अब जल्द ही अपनी फिल्म 'डॉन 3' लेकर आने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसे देख प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

    'डॉन' फ्रैंचाइजी की पहली दोनों ही फिल्में सफल साबित हुई थीं और उनमें शाहरुख खान नजर आए थे।

    प्रियंका की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी, जिसका अब दूसरा सीजन आने वाला है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। आखिरी बार वह फरहान के साथ 2019 में आई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 2021 में 'द व्हाइट टाइगर' में दिखाई दी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    फरहान अख़्तर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    प्रियंका चोपड़ा

    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा
    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें परिणीति चोपड़ा
    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  अमेजन प्राइम वीडियो

    फरहान अख़्तर

    शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें मुंबई
    बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद बॉलीवुड समाचार
    शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर 2024: बीते 5 सालों में ये भारतीय फिल्में पहुंचीं ऑस्कर, OTT पर देखें ऑस्कर पुरस्कार
    रणवीर सिंह ने खरीदी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन  रणवीर सिंह
    परिणीति से पहले इन हस्तियों ने गाना गाकर दिया अपने जीवनसाथी को शादी का तोहफा परिणीति चोपड़ा
    रवीना ने करिश्मा पर साधा निशाना, बोलीं- मेरे खिलाफ तो खुलेआम राजनीति हुई है रवीना टंडन

    मनोरंजन

    'टाइगर वर्सेज पठान' की स्क्रिप्ट पर लगी मुहर, अलगे साल शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख शाहरुख खान
    मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक, पति अभिनव के साथ फोटो साझा कर दी खुशखबरी रुबीना दिलैक
    विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन की बनी जोड़ी, विशाल रंजन की मर्डर मिस्ट्री में देंगे दिखाई विवेक ओबेरॉय
    जब करण को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, शाहरुख बोले- देखता हूं कौन मारेगा तुझे गोली  करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025