NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रेस' में फरदीन को अक्षय खन्ना की भूमिका के लिए किया गया था साइन
    मनोरंजन

    'रेस' में फरदीन को अक्षय खन्ना की भूमिका के लिए किया गया था साइन

    'रेस' में फरदीन को अक्षय खन्ना की भूमिका के लिए किया गया था साइन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 25, 2022, 03:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'रेस' में फरदीन को अक्षय खन्ना की भूमिका के लिए किया गया था साइन
    'रेस' में फरदीन को किया गया था साइन

    'रेस' बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी रही है। 'रेस' के बाद 'रेस 2' और 'रेस 3' भी दर्शकों के बीच आ चुकी है। अब फैंस को 'रेस 4' का इंतजार है। हाल में 'रेस' ने अपनी रिलीज के 14 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अहम खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में पहले फरदीन खान को अक्षय खन्ना की भूमिका के लिए साइन किया गया था।

    फिल्म के लिए सबसे पहले सैफ को किया गया था अप्रोच

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'रेस' में अक्षय की भूमिका के लिए फरदीन पहली पसंद थे। रमेश ने कहा, "सबसे पहले हमने सैफ अली खान को अप्रोच किया था। वह शुरुआत में अक्षय द्वारा निभाई गई भूमिका (राजीव सिंह) के प्रति आकर्षित थे। तीन दिनों तक सोचने के बाद उन्होंने कहा कि यदि वह छोटे भाई राजीव की भूमिका निभाएंगे, तो भड़े भाई रणवीर सिंह की भूमिका के लिए किसे चुना जाएगा। मैंने कहा कि मैं उनसे सीनियर एक्टर को लूंगा।"

    कैसे मेकर्स ने फरदीन को किया था अप्रोच?

    रमेश ने जैसे ही रणवीर की भूमिका के लिए अक्षय कुमार जैसे सीनियर एक्टर को कास्ट करने की बात कही, सैफ का मन बदला गया। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर को कहा कि वह खुद रणवीर की भूमिका निभाना पसंद करेंगे। रमेश ने बताया कि राजीव और रणवीर दोनों की भूमिकाएं महत्वपूर्ण थीं, लेकिन रणवीर का कैरेक्टर फिल्म में मुख्य हीरो था। इसके बाद छोटे भाई की भूमिका के लिए फरदीन को अप्रोच किया गया था।

    'हे बेबी' के चलते फरदीन ने ठुकराया था ऑफर

    रमेश ने कहा, "हमने फरदीन को छोटे भाई के रोल के लिए साइन भी किया था। हालांकि, उस समय वह साजिद खान की फिल्म 'हे बेबी' (2007) में भी काम कर रहे थे। फिल्म में फरदीन और रितेश देशमुख शामिल थे। वे 2-3 साल पहले से इस फिल्म का हिस्सा थे।" फरदीन ने रमेश को बताया कि 'रेस' और 'हे बेबी' दोनों की डेट्स आपस में टकरा रही हैं। इसके बाद फरदीन 'रेस' से बाहर हो गए।

    दिल पे पत्थर रख कर फरदीन को फिल्म छोड़नी पड़ी- रमेश

    फरदीन को फिल्म की पटकथा पसंद आई थी। रमेश ने बताया, "मैं उनकी दुविधा को समझ पा रहा था और मैंने उनसे कहा कि उन्हें 'हे बेबी' पर काम करना चाहिए। फरदीन को 'रेस' की स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी। लेकिन दिल पे पत्थर रख कर उन्हें हमारी फिल्म छोड़नी पड़ी।" अक्षय रमेश के साथ 'नकाब' (2007) में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई और वह फिल्म का हिस्सा बने।

    'रेस' में दिखे हैं ये बड़े कलाकार

    'रेस' में सैफ, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं, फिल्म के दूसरे भाग में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस और अमीषा पटेल के साथ सैफ और अनिल दिखे थे। फिल्म के तीसरे भाग में सलमान खान, अनिल, जैकलीन, बॉबी देओल और डेजी शाह नजर आई थीं। 'रेस' 2008 में, 'रेस 2' 2013 में तो 'रेस 3' 2018 में आई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    फरदीन 12 साल बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी में जुटे हैं। वह 'विस्फोट' और 'नो एंट्री' के सीक्वल के साथ बॉलीवुड में वापसी करेंगे। फरदीन को आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में
    अक्षय खन्ना

    ताज़ा खबरें

    स्पाइजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाला शख्स गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल स्पाइसजेट
    नई मासेराती ग्रैनटूरिज्मो कूपे कार से उठा पर्दा, नए पावरट्रेन के साथ जल्द होगी लॉन्च मासेराती ग्रैनटूरिज्मो
    जोशीमठ: सिंह धर वार्ड में ढहा पहला मकान, परिवार सुरक्षित उत्तराखंड
    निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग राजकुमार राव
    करीना कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर दिया बयान, बोलीं- फिल्में नहीं होंगी तो मनोरंजन कैसे होगा? करीना कपूर
    राधिका मदान करेंगी 'शिद्दत 2' के साथ वापसी, सनी कौशल नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा राधिका मदान

    आगामी फिल्में

    भूमि पेडनेकर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'अफवाह' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक भूमि पेडनेकर
    ऋचा चड्ढा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कोविड की दूसरी लहर पर आधारित होगी आगामी फिल्म ऋचा चड्ढा
    फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का श्रद्धा कपूर
    पैन इंडिया फिल्म 'माइकल' का ट्रेलर रिलीज, संदीप किशन ने दिया एक्शन का तगड़ा डोज विजय सेतुपति

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    अक्षय खन्ना

    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा की बेहतरीन फिल्में, जिन्हें OTT पर देखना पसंद करते हैं लोग ऋचा चड्ढा
    अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में मारी एंट्री अजय देवगन
    दूसरे दिन 'दृश्यम 2' की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने बटोरे करीब 37 करोड़ रुपये तब्बू
    'दृश्यम 2' रिव्यू: अजय देवगन ने फिर दिखाया कमाल, दुगना हुआ विजय सलगांवकर का माइंडगेम दृश्यम 2

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023