फरदीन खान ने खरीदी नई रॉयल एनफील्ड, जानें कितनी है इसकी कीमत
मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने हाल ही में नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 एपेक्स खरीदी है। यह बाइक आकर्षक एपेक्स रेड कलर में है और इसकी कीमत 2.51 लाख रुपये है।
उन्होंने डीलरशिप पर केक काटकर इस खुशी को मनाया और फिर मुंबई की सड़कों इसका अनुभव लिया।
फरदीन को याद आए बचपन के दिन
फरदीन ने बताया कि रॉयल एनफील्ड की बाइक्स उनके बचपन की यादों का हिस्सा रही हैं। मुंबई में बड़े होते हुए उन्हें क्लासिक बुलेट 350 की आवाज बहुत भाती थी।
उन्होंने यह भी कहा कि गुरिल्ला 450 एपेक्स को चुनते ही उन्हें तुरंत अपनापन महसूस हुआ। फरदीन को इस बात का गर्व है कि भारत में बनी यह बाइक दुनिया के बड़े ब्रांड्स के सामने मजबूती से खड़ी है।
उनके लिए यह सिर्फ अपनी निजी खुशी का मामला है, इसमें कोई व्यावसायिक समझौता नहीं है।