फराह खान का कुक दिलीप मुखिया के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
फराह खान और उनके कुक दिलीप मुखिया के बीच बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फराह ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वीडियो में हुई छोटी-सी बहस को देखकर कोई भी उनके रिश्ते के बारे में गलत राय न बनाए। वीडियो में फराह को पता चल जाता है कि कोई उनका वीडियो बना रहा है, जिसके बाद क्लिप खत्म हो जाती है।
वायरल वीडियो
नोकझोंक के बीच कैमरे पर पड़ी नजर तो रुकवाई रिकॉर्डिंग
फराह संग काम करके दिलीप काफी मशहूर हो गए हैं। इस वजह से उन्हें कई विज्ञापन मिले और उनकी कमाई बढ़ गई। अब वो इन पैसों से अपने परिवार का खर्च उठा रहे हैं और अपना घर भी बनवा रहे हैं।
वीडियो में दिलीप फराह से कहते हैं कि वो उन्हें कई बार समझा चुके हैं। इस पर फराह कहती हैं कि क्या वो उन्हें सिखाएंगे? तभी उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है और वो रिकॉर्डिंग बंद करा देती हैं।
अपील
हमारी निजता की क्रद करें- फराह
फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दोस्तों, कृपया दिलीप और मेरी निजता का सम्मान करें। बिना सोचे-समझे किसी नतीजे पर न पहुंचें।'
बता दें कि दिलीप पहली बार 2024 में फराह के 'यखनी पुलाव' वीडियो में नजर आए थे। फराह अक्सर उनके खाना बनाने और एक्टिंग का मजाक उड़ाती थीं। उन्होंने दिलीप को निकालने का नाटक किया और बाद में ड्रामा के साथ वापस लाईं।
काजोल, अनन्या पांडे और विजय वर्मा जैसे कलाकार भी उनके इस व्लॉग में आ चुके हैं।