संजय खान-जीनत अमान विवाद पर फरहा खान अली ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोलीं
फराह खान अली ने उन पुरानी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके पिता, अभिनेता संजय खान ने जीनत अमान के साथ मारपीट की थी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पिता और जीनत की शादी 1978 में हुई थी, पर एक साल के भीतर ही उनका तलाक हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट या हिंसा की सारी बातें मनगढ़ंत हैं।
फराह ने साफ तौर पर कहा, 'मेरे पिता ने मेरी मां या अपनी किसी भी बेटी पर कभी हाथ नहीं उठाया है' जिससे दशकों से चली आ रही इन अटकलों पर विराम लग गया है।
फराह ने जीनत की चोट को बताया खानदानी
इसके अलावा, फराह ने स्पष्ट किया कि जीनत की आंख की चोट किसी हमले के कारण नहीं, बल्कि एक जेनेटिक इशू की वजह से हुई थी।
इस बात का उनकी मां जरिन ने भी समर्थन किया था। उन्होंने संजय खान को एक अहिंसक व्यक्ति बताया और जीनत के साथ किसी भी तरह के टकराव के दावों को खारिज कर दिया।
फराह ने आखिरकार इन दशकों पुरानी अफवाहों पर अपनी खामोशी तोड़ी है।