NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली बनाएंगे 'रामायण' पर फिल्म? फैंस ने की डिमांड
    मनोरंजन

    क्या 'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली बनाएंगे 'रामायण' पर फिल्म? फैंस ने की डिमांड

    क्या 'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली बनाएंगे 'रामायण' पर फिल्म? फैंस ने की डिमांड
    लेखन भावना साहनी
    May 04, 2020, 10:17 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्या 'बाहुबली' डायरेक्टर राजामौली बनाएंगे 'रामायण' पर फिल्म? फैंस ने की डिमांड

    रामानंद सागर की 'रामायण' का फिर से प्रसारण न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद किया गया। शो की TRP में हर दिन उछाल देखने को मिला, वहीं 16 अप्रैल का दिन 'रामायण' के लिए बेहद खास था। इस दिन इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इसी के साथ यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन गया। अब इस पर फिल्म बनाए जाने की भी मांग हो रही है।

    सोशल मीडिया पर फैंस ने की मांग

    शो के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की खबर के वायरल होती सोशल मीडिया यूजर्स ने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया सहित इसकी पूरी स्टार कास्ट और रामानंद सागर को बधाई देना शुरु कर दिया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर फैंस ने एक अनोखी ही मांग करनी शुरु कर दी है। दरअसल, कई लोग फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एस एस राजामौली से रामानंद सागर की रामायण पर 'बाहुबली' जैसी ही फिल्म बनाने की मांग करने लगे हैं।

    सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे राजामौली

    राजामौली से इतने यूजर्स ने इस फिल्म की मांग कर डाली कि कुछ ही देर सोशल मीडिया पर #RajamouliMakeRamayan ट्रेंड करने लगा। दरअसल, ज्यादातार यूजर्स का मानना है कि इस तरह की फिल्मों का निर्देशन राजामौली से बेहतर और कोई निर्देशन नहीं कर सकता। जैसा टीवी पर रामानंद सागर जादू दिखा वैसा ही अब राजामौली बड़े पर्दे पर कर सकते हैं। कई लोगों ने तो उन्हें इंडस्ट्री के दूसरे रामानंद सागर कहना भी शुरु कर दिया है।

    'बाहुबली' के लिए था जबरदस्त क्रेज

    गौरतलब है कि राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली: द बिगनिंग' को दर्शकों के सामने पेश किया था। फिल्म को दो भागों में पेश किया जाना था, लेकिन इसका पहला भाग ही इतना शानदार और दिलचस्प था कि लोगों में दूसरे हिस्से को लेकर और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई। इसका दूसरा भाग 'बाहुबली: द कनक्लूजन' को दो साल बाद 2017 में दमदार अंदाज में पेश किया जाएगा। इस फिल्म का रिलीज होना दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था।

    पहले एपिसोड से ही 'रामायण' ने खूब बटोरी TRP

    कुछ समय पहले ही रामानंद सागर की 'रामायण' पर BARC ने एक TRP रिपोर्ट जारी करते हुए बताया था कि शो के पहले ही एपिसोड को 3.4 करोड़ लोगों ने देखा था, जबकि उसी दिन शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर 4.5 करोड़ लोगों तक जा पहुंचा। इसके बाद से ही यह आंकड़ा लगातार बढ़ती जा रही है। अगले दिन सुबह इसे चार करोड़ लोगों ने देखा जबकि शाम को 5.1 करोड़ लोगों ने देखा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    बाहुबली
    मनोरंजन
    रामानंद सागर

    बॉलीवुड समाचार

    अधूरी रहने के बावजूद रिलीज होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' ऋषि कपूर
    पाकिस्तानी शो में उड़ाया गया इरफान और श्रीदेवी के निधन का मजाक, अब मांगी माफी पाकिस्तान समाचार
    नेहा के बाद आदित्य नारायण का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड में गायकों को नहीं मिलते पैसे टीवी शो
    इन बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले दुनिया को कह दिया अलविदा श्रीदेवी

    बाहुबली

    राणा दग्गुबती ने की 'स्टार वॉर्स' की 'बाहुबली' से तुलना, कही ये बातें बॉलीवुड समाचार
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे बाद प्रभास की 'साहो' हुई ऑनलाइन लीक बॉलीवुड समाचार
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    फिर शुरु हो रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति', लॉकडाउन में ही करवाए जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन टीवी शो
    इरफान के निधन पर पत्नी सुतापा का भावुक संदेश, लिखा- कुछ खोया नहीं, बल्कि पाया है हॉलीवुड समाचार
    ऐसे ऋषि कपूर की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं नीतू कपूर बॉलीवुड समाचार
    'अंग्रेजी मीडियम' नहीं थी इरफान खान की आखिरी फिल्म, अभी दो और होनी है रिलीज हॉलीवुड समाचार

    रामानंद सागर

    'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो दूरदर्शन
    क्या 'रामायण' में आयुष्मान खुराना की सास बनी थीं त्रिजटा? ताहिरा कश्यप ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    एक बार फिर 'रामायण' से तोड़े TRP के सारे रिकॉर्ड, करोड़ों दर्शकों ने दिया खूब प्यार टीवी शो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023