'बिग बॉस 20' में रिया यादव या लव गिल, कौन बनेगा घर का आखिरी सदस्य? दर्शक करेंगे फैसला
मनोरंजन
'बिग बॉस 20' 6 सितंबर को एक नए ट्विस्ट के साथ वापस आ रहा है। इस बार दर्शकों को ही आखिरी प्रतियोगी चुनने का मौका मिलेगा।
एक नए प्रोमो में सामने आया है कि मॉडल और अभिनेत्री रिया यादव (जिन्हें रिया अहिर के नाम से भी जाना जाता है) और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल के बीच मुकाबला होगा।
सलमान खान करेंगे 'बिग बॉस 20' की मेजबानी?
रिया उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब मुंबई में हुए CJP विरोध प्रदर्शनों के दौरान बारिश में भीगते हुए पुलिस वैन के सामने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई थी।
लव गिल अपनी फिल्म 'तू पतंग मैं डोर' और 'कुडियं जवान बापू परेशान' जैसी पंजाबी फिल्मों में निभाए किरदारों के लिए जानी जाती हैं।
इस सीजन की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं और दर्शक ही यह तय करेंगे कि घर में सबसे आखिर में कौन शामिल होगा।