NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
    मनोरंजन

    देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

    देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 28, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

    देश में देशभक्ति के ऊपर बनने वाली फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसी फिल्मों से लोग एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हैं। ये फिल्में देशप्रेम की अभिव्यक्ति का जरिया बनती हैं। अक्सर कुछ खास अवसरों पर ऐसी फिल्में सिनेमा घरों में रिलीज की जाती हैं। फैंस देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जानिए कुछ ऐसी ही देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के बारे में, जो आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली हैं।

    तेजस

    फिल्म 'तेजस' का नाम भारत में बनने वाली हल्के लड़ाकू विमान तेजस के नाम पर रखा गया है। भारतीय वायु सेना ने 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल किया था। फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। अभिनेत्री कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इसमें वह भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा करेंगे और यह फिल्म 2021 में ही रिलीज हो सकती है।

    शेरशाह

    यह फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के शौर्य पर आधारित होगी। इस फिल्म में कैप्टन विक्रम की भूमिका को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा निभाने जा रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और जावेद जाफरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण इसे रिलीज नहीं किया गया था। अब यह फिल्म 2021 में रिलीज हो सकती है।

    मैदान

    फिल्म 'मैदान' एक बायोग्राफिकल हिंदी फिल्म होगी। इसमें भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को दिखाया जाएगा। इसमें भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग यानी 1952 से 1962 तक के युग को दिखाया जाएगा। अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है। वहीं, साउथ की अभिनेत्री कीर्ती सुरेश इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनय करती दिखेंगी। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15, अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।

    सत्यमेव जयते 2

    फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को 2018 में रिलीज हुई 'सत्यमेव जयते' के अगले भाग के रूप में पर्दे पर उतारा जाएगा। इसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला अभिनय करते हुए नजर आएंगी। इसका निर्देशन मिलाप जवेरी कर रहे हैं। यह फिल्म अन्याय और शक्ति के दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष की कहानी पर आधारित होगी। यह फिल्म 12, मई 2021 को रिलीज होगी।

    भारत के पहले फील्ड मार्शल के जीवन को रेखांकित करेगी फिल्म 'मानेकशॉ'

    फिल्म 'मानेकशॉ', सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित होगी। सैम मानेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। बांग्लादेश की मुक्ति के लिए भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत में सैम मानेकशॉ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म हमें अपने सशस्त्र बलों पर अधिक गर्व महसूस कराने का अवसर प्रदान करेगी। यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हो सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    सुरक्षा
    बांग्लादेश
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    बजट: हरित योजनाओं को लेकर कई अहम ऐलान, गोबरधन योजना के तहत बनेंगे 500 नए प्लांट निर्मला सीतारमण
    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें यूनाइटेड किंगडम (UK)
    रणजी ट्रॉफी: हनुमा विहारी ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद बाएं हाथ से की बल्लेबाजी  हनुमा विहारी
    बजट 2023-24: अब सात लाख रुपये की आय वालों को नहीं देना होगा कोई टैक्स बजट

    भारत की खबरें

    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस देश
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    सुरक्षा

    ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यक्रम में आए लोगों के काले कपड़े उतरवाये गये ओडिशा
    दिल्ली: IGI हवाई अड्डे पर भीड़ से यात्री परेशान, शिकायतों के बाद उठाए जा रहे कदम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे मुधोल हाउंड, जानें क्या है इस कुत्ते की खासियत कर्नाटक
    जमशेदपुर: चार नकाबपोशों ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर BOI से लूटे 35 लाख रुपये झारखंड

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, हत्या के बाद महिला के शव को टुकड़ों में काटा हत्या
    बांग्लादेश सरकार ने 'डॉलर बचाने के लिए' रद्द किया नोरा फतेही का डांस शो बॉलीवुड समाचार
    नेपाल में मारा गया भारत में नकली नोट सप्लाई करने वाला ISI एजेंट पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा असम

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023