Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत

सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
लेखन आकांक्षा शर्मा
May 30, 2022, 03:09 pm 3 मिनट में पढ़ें
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
इन हस्तियों की मौत की वजह रह गई रहस्य

लोकप्रिय पंजाबी गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से हर कोई हतप्रभ है। 29 मई को सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा कम की थी। किसी सिलेब्रिटी की मौत की खबर जितनी संवेदनशील होती है, उतना ही लोगों की इनपर नजरें भी होती हैं। कई सिलेब्रिटीज ने ऐसी परिस्थितियों में दुनिया छोड़ी कि उनकी मौत एक गुत्थी बनकर रह गई। आइए, उन सिलेब्रिटीज के बारे में जानें।

#1
जिया खान

2013 में ऐक्ट्रेस जिया खान ने जुहू स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिया के बॉयफ्रेंड और ऐक्टर सूरज पंचोली पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था। हालांकि, जिया की मां राबिया ने जिया की हत्या का शक जताया था। इस केस का ट्रायल लंबे समय से चल रहा है और बीते साल केस को स्पेशल CBI कोर्ट को सौंप दिया गया था। जिया 'नि:शब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

#2
सुशांत सिंह राजपूत

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। शुरूआत में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की बात सामने आई। हालांकि, बाद में केस में हत्या का शक और ड्रग्स का ऐंगल भी सामने आया। सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर साजिश रचने के आरोप लगे। सुशांत केस से उपजे ड्रग मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां लपेटे में आईं। वहीं सुशांत के डिप्रेशन ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी बहस छेड़ दी।

#3
श्रीदेवी

24 फरवरी, 2018 में दुबई के एक होटल में बाथटब में श्रीदेवी का शव मिला था। उस वक्त कमरे में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर भी मौजूद थे। दोनों का डिनर का प्लान था जिसके लिए श्रीदेवी तैयार हो रही थीं। फैन्स दबी जुबां से इसे बोनी की साजिश कहते हैं, लेकिन परिवार ने इसे दुर्घटना बताया। परिवार के मुताबिक नहाते हुए श्रीदेवी बाथटब में डूब गई थीं, इसलिए इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

#4
प्रत्युषा बनर्जी

2016 में टीवी ऐक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के निधन ने इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। 1 अप्रैल, 2016 को उनका शव उनके घर में फांसी से लटकता हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया। इसके बाद प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले दर्ज हुआ। हालांकि, राहुल के खिलाफ पुलिस कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर पाई। छह साल बाद भी अभी तक इसमें अदालत का आखिरी फैसला नहीं आया है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

प्रत्युषा बनर्जी 2010 में 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुई थीं। इसके अलावा वह मशहूर डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी नजर आईं। बिग बॉस 7 में प्रत्युषा ने सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी थी।

#5
दिव्या भारती

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत भी एक रहस्य बनकर रह गई। 1993 में दिव्या की मौत पांचवी मंजिल पर स्थित उनके घर की बालकनी से गिरने से हुई थी। लोगों ने दिव्या के पति पर उनकी हत्या करने का शक जाहिर किया। दिव्या के आत्महत्या की भी अफवाह उड़ी। बाद में उनके पिता ने साफ करते हुए कहा कि यह एक हादसा था। वह बालकनी के लेज पर बैठी थीं और नीचे गिर गईं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज में ग्रैजुएशन और फिर भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इन 6 सालों में कई संस्थानों में फीचर राइटर के तौर पर काम किया। फिलहाल न्यूजबाइट्स के साथ सफर जारी है।
ताज़ा खबरें
क्राइम समाचार
सेलिब्रिटी की मौत
सुशांत सिंह राजपूत
जिया खान
दिव्या भारती
ताज़ा खबरें
बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद
बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद राजनीति
ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स
ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स ऑटो
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव देश
जिम्बाब्वे बनाम भारत: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
जिम्बाब्वे बनाम भारत: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी
TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी ऑटो
क्राइम समाचार
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू
कर्नाटक: सावरकर के पोस्टर को लेकर शिवमोगा में तनाव, कई इलाकों में कर्फ्यू देश
कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या
कर्नाटक: फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के लिए आए पति ने की पत्नी की गला काटकर हत्या देश
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
दिल्ली में इस साल रोजाना दर्ज हुए रेप के छह मामले, बाकी अपराधों में भी इजाफा
दिल्ली में इस साल रोजाना दर्ज हुए रेप के छह मामले, बाकी अपराधों में भी इजाफा देश
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार देश
और खबरें
सेलिब्रिटी की मौत
नहीं रहीं 'अनदर वर्ल्ड' स्टार ऐन हेश, कार दुर्घटना के बाद चली गई थीं कोमा में
नहीं रहीं 'अनदर वर्ल्ड' स्टार ऐन हेश, कार दुर्घटना के बाद चली गई थीं कोमा में मनोरंजन
नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल की बीमारी से निधन
नहीं रहे अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल की बीमारी से निधन मनोरंजन
नहीं रहे 'महाभारत' के नंद, 65 साल के रसिक दवे का निधन
नहीं रहे 'महाभारत' के नंद, 65 साल के रसिक दवे का निधन मनोरंजन
दोस्त ज़ैन के पैरों पर गिरे थे दीपेश भान, उनकी बाहों में तोड़ा दम
दोस्त ज़ैन के पैरों पर गिरे थे दीपेश भान, उनकी बाहों में तोड़ा दम मनोरंजन
'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन
'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन मनोरंजन
और खबरें
सुशांत सिंह राजपूत
दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर
दीपिका से शाहिद तक, इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था करियर मनोरंजन
मुझे कुछ भी हो जाए तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार- तनुश्री दत्ता
मुझे कुछ भी हो जाए तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार- तनुश्री दत्ता मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर पर #BoycottFlipkart क्यों ट्रेंड करा रहे हैं?
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर पर #BoycottFlipkart क्यों ट्रेंड करा रहे हैं? मनोरंजन
दीपेश भान समेत इन सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दीपेश भान समेत इन सितारों ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर
राजकुमार राव ने याद किया वाकया, यूं मिली थी सुशांत सिंह के निधन की खबर मनोरंजन
और खबरें
जिया खान
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग
सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग मनोरंजन
'एक मैं और एक तू' से लेकर 'निशब्द' तक, इन फिल्मों में दिखी बेमेल जोड़ियां
'एक मैं और एक तू' से लेकर 'निशब्द' तक, इन फिल्मों में दिखी बेमेल जोड़ियां मनोरंजन
जिया खान सुसाइड केस: आठ साल से लंबित पड़े मामले की सुनवाई करेगी CBI कोर्ट
जिया खान सुसाइड केस: आठ साल से लंबित पड़े मामले की सुनवाई करेगी CBI कोर्ट मनोरंजन
शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर....
शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर.... मनोरंजन
BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड'
BBC ने रिलीज की जिया खान के केस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' मनोरंजन
और खबरें
दिव्या भारती
क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री
क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022