Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार
  • मनोरंजन

    #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार

    स्वाति पाण्डेय
    लेखन
    स्वाति पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Jan 21, 2019, 01:46 pm
    #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार
  • बॉलीवुड में जहां स्टार किड्स को भी अपनी पहचान बनाने के लिए पहुंच की जरूरत होती है। वहीं एक बाहरी लड़के, सुशांत सिंह राजपूत, ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत कर अपनी पहचान बनाई और आज वह बॉलीवुड के एक सफल कलाकार हैं।

    21 जनवरी, 1986 को बिहार में जन्में सुशांत के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं वह पांच यादगार किरदार, जिससे वह लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

  • इस खबर में
    'पवित्र रिश्ता' से मिली थी पहचान 'काई पो चे' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए की थी कड़ी मेहनत 'पीके' में अभिनय से जीता था सबका दिल दर्शकों के दिल को छू गया था सुशांत का किरदार 2019 में इन फिल्मों में आएंगे नज़र
  • टीवी से शुरुआत

    'पवित्र रिश्ता' से मिली थी पहचान

    'पवित्र रिश्ता' से मिली थी पहचान
  • सुशांत ने सबसे पहले एकता कपूर के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में काम किया था लेकिन उनको पहचान सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली।

    इस सीरियल में सुशांत के किरदार का नाम मानव था। इस किरदार के लिए सुशांत को कई अवार्ड्स भी मिले थे।

    'मानव' नाम से सुशांत घर-घर में छा गए थे।

    उनका नाम सीरियल की लीड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों के अलग होने की खबरें भी आईं।

  • पहली फिल्म

    'काई पो चे' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

    'काई पो चे' से बॉलीवुड में किया था डेब्यू
  • साल 2013 में 'काई पो चे' से सुशांत ने बॉलीवुड में दमदार एंट्री मारी थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।

    इसको दर्शकों और क्रिटिक्स की खूब तारीफ मिली। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

    इसकी कहानी चेतन भगत की नॉवेल 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित थी।

    फिल्म में भूकंप, गोधरा कांड और गुजरात दंगे विषय के रूप में शामिल थे।

    'काई पो चे' में अमृता पुरी भी नज़र आई थीं।

  • धोनी की बायोपिक

    'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए की थी कड़ी मेहनत

    'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए की थी कड़ी मेहनत
  • साल 2016 में आई क्र‍िकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोप‍िक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत के कर‍ियर की सबसे कामयाब फिल्म रही।

    इस फिल्म के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी। इसमें शानदार अभिनय कर सुशांत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफ‍िस पर खूब धूम मचाई थी।

    खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के सीक्वल में भी सुशांत ही लीड रोल में दिखने वाले हैं।

  • जानकारी

    'पीके' में अभिनय से जीता था सबका दिल

  • साल 2014 में आई फिल्म 'पीके' में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। इसमें आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सौरभ शुक्ला मुख्य किरदारों में थे।

  • केदारनाथ

    दर्शकों के दिल को छू गया था सुशांत का किरदार

    दर्शकों के दिल को छू गया था सुशांत का किरदार
  • पिछले साल आई फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत के साथ सारा अली खान नज़र आईं थीं। सारा अली खान की यह पहली फिल्म थी।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी इसके बावजूद सुशांत का किरदार लोगों के दिलों को छू गया था। इसमें सुशांत के किरदार का नाम मंसूर था।

    'केदारनाथ' की कहानी 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा पर आधारित थी, जिसके साथ एक प्रेम कहानी को बुना गया था।

  • जानकारी

    2019 में इन फिल्मों में आएंगे नज़र

  • इस साल सुशांत कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। वह जैक्लिन के साथ 'ड्राइव', 'सोन चिरैया' में मनोज बाजपेई व 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देने वाले हैं।

  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • सुशांत सिंह राजपूत
  • कृति सेनन
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग?
    कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग?
    देश
  • कोरोना वायरस: बिहार में 18-44 साल वालों को लगेगी केवल 'कोविशील्ड', सरकार ने शुरू की तैयारी
    कोरोना वायरस: बिहार में 18-44 साल वालों को लगेगी केवल 'कोविशील्ड', सरकार ने शुरू की तैयारी
    देश
  • अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज
    अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज
    मनोरंजन
  • व्हाट्सऐप में अलग-अलग स्पीड में सुन पाएंगे वॉइस मेसेजेस, नया फीचर
    व्हाट्सऐप में अलग-अलग स्पीड में सुन पाएंगे वॉइस मेसेजेस, नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा कोरोना, संक्रमित पाया गया नॉर्वे का पर्वतारोही
    माउंट एवरेस्ट तक पहुंचा कोरोना, संक्रमित पाया गया नॉर्वे का पर्वतारोही
    दुनिया
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021