Page Loader
एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करती ये बॉलीवुड हसीनाएं, खूब चर्चा में रहीं इनकी कैट-फाइट

एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करती ये बॉलीवुड हसीनाएं, खूब चर्चा में रहीं इनकी कैट-फाइट

Apr 01, 2020
10:42 am

क्या है खबर?

अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड हस्तियां जब भी किसी इवेंट पर एक दूसरे से मिलती हैं तो ये ऐसे पेश आते हैं जैसे कितने जिगरी दोस्त हैं। वहीं दूसरी ओर अगर इंडस्ट्री की हसीनाओं की बात करें तो इनमें कुछ ऐसी भी हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा एक दूसरे के साथ तरकरार की वजहें से सुर्खियों में आई हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही कैट-फाइट्स की बात कर रहे हैं जो खूब चर्चा में रहीं।

#1

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ

एक समय था जब दीपिका और कटरीना भी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। इनके बीच दरार उस समय आई जब कटरीना की नजदीकियां रणबीर कपूर के साथ बढ़ने लगीं। तब वह पहले से ही दीपिका के साथ रिश्ते में थे। खबरों के अनुसार, दीपिका ने रणबीर और कटरीना को एक दूसरे के साथ देख लिया था। इसके बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। तभी से दीपिका और कटरीना की दोस्ती भी जैसे हमेशा के लिए टूट गई।

#2

करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनस

करीना और प्रियंका एक दूसरे को लेकर कई बार विवादित स्टेटमेंट दे चुकी हैं। करीना ने 'कॉफी विद करण' में प्रियंका के एक्सेंट को बनावटी तक कह डाला था। इन दोनों को 2004 में आई फिल्म 'ऐतराज' में साथ देखा गया था, लेकिन इस फिल्म में करीना से ज्यादा प्रियंका के काम को दर्शकों ने सराहा। इसी वजह से दोनों के बीच दरार आ गई। हालांकि, इनकी सुलह की खबरें भी अक्सर सुनने को मिलती हैं।

#3

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन

रानी और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते तब खराब हुए जब फिल्म 'बंटी और बबली' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में रानी को अभिषेक के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। इस दौरान अभिषेक और रानी के अफेर्स की काफी खबरें आने लगी थी, जो ऐश को बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसके बाद फिल्म 'चलते-चलते' में पहले लीड रोल के लिए ऐश्वर्या को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें निकालकर रानी को साइन कर लिया गया।

#4

दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु

दीपिका और बिपाशा के बीच तकरार की वजह भी रणबीर कपूर ही बने थे। फिल्म 'बचना ए हसीनों' की शूटिंग के दौरान रणबीर और बिपाशा के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बन गई थीं। उस समय दीपिका, रणबीर के साथ रिश्ते में थीं, साथ ही वह इस फिल्म का हिस्सा भी थीं। उन्हें रणबीर का यह बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद दीपिका के लिए हद तब हो गई जब रणबीर ने बिपाशा को 'सेक्सिएस्ट वुमेन' का खिताब दे डाला।

#5

करीना कपूर खान और बिपाशा बसु

करीना कपूर और बिपाशा बसु के इस विवाद के बारे में शायद कम ही लोगों को खबर होगी। इन दोनों ने फिल्म 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। खबरें हैं कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि करीना ने बिपाशा को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद से आज तक ये दोनों हसीनाएं कहीं साथ नजर नहीं आई हैं।