'पारिवारिक मनोरंजन' का ट्रेलर हुआ जारी, कॉमेडी और सस्पेंस का मिलेगा तड़का
'पारिवारिक मनोरंजन' का ट्रेलर सामने आ गया है और इसे देखकर लगता है कि यह कॉमेडी और हंगामे का एक दिलचस्प मेल होने वाला है।
पंकज त्रिपाठी ने रंजन दुबे का किरदार निभाया है, जिनकी जिंदगी में तब हलचल मच जाती है जब उनके घर एक रहस्यमयी काम करने वाली हेलेन (अदिति राव हैदरी) आती है।
चीजें तब और दिलचस्प हो जाती हैं जब पुलिस किसी मनु जोशी को ढूंढने लगती है, जिससे यह शक गहराता है कि हेलेन कुछ गहरे राज छिपा रही है।
'पारिवारिक मनोरंजन' 13 नवंबर होगी रिलीज
वरुण वी शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बृजेंद्र काला भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अली अब्बास जफर और वरुण वी शर्मा के साथ मिलकर कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं। मुकेश तिवारी और सुनीता रजवार भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे।
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और AAZ फिल्म्स एक नए कोलैबोरेशन के तहत इस फिल्म को दर्शकों तक ला रहे हैं और अली अब्बास जफर इसके रचनात्मक निर्माता हैं।
'पारिवारिक मनोरंजन' 13 नवंबर, 2026 को SonyLIV पर स्ट्रीम होगी।
अगर आपको सबसे हटकर कॉमेडी पसंद है, जिसमें कहानी में भी कुछ नयापन हो, तो इसे जरूर देखें।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2117580045329768532