NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट नोएडा में बरामद, गिरफ्तार हुए ठग
    अगली खबर
    ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट नोएडा में बरामद, गिरफ्तार हुए ठग
    ऐश्वर्या राय का जाली पासपोर्ट बरामद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aishwaryaraibachchan_arb)

    ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट नोएडा में बरामद, गिरफ्तार हुए ठग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 17, 2022
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से तीन नाइजीरियाई ठगों को गिरफ्तार किया है।

    हैरानी की बात यह है कि उनके पास से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्जी पासपोर्ट बरामद किया गया है। वे इस पासपोर्ट से क्या करने वाले थे, पुलिस इस बारे में अब पूछताछ कर रही है।

    यह गिरोह एक दवा कंपनी के नाम पर भी लोगों से ठगी करता था। इसके अलावा यह कई अन्य तरीके से भी लोगों के साथ जालसाजी कर रहा था।

    डीटेल

    ऐश्वर्या के जाली पासपोर्ट में थीं ये जानकारी

    नवभारत टाइम्स के अनुसार, ठगों के इस गिरोह के पास से ऐश्वर्या का जाली पासपोर्ट बरामद हुआ है।

    इस पर उनकी तस्वीर लगी हुई है। इसमें ऐश्वर्या के जन्मस्थान की जगह भावनगर, गुजरात लिखी है। वहीं उनकी जन्मतिथि 18 अप्रैल, 1990 में लिखी हुई है।

    अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनके पास अन्य हस्तियों के पासपोर्ट भी हैं क्या। इस बात की भी पूछताछ हो रही है कि वे इसका क्या करने वाले थे।

    ठग

    रिटायर्ड कर्नल को लगाई करोड़ों की चपत

    ये लोग दवा कंपनियों के नाम पर भी लोगों से ठगी कर रहे थे।

    इन्होंने एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी का नाम लेकर ब्रेस्ट कैंसर की दवा बनाने के लिए एक रिटायर्ड कर्नल से करीब 1.80 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

    इसके अलावा ये मैटरिमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए भी लोगों को अपने झांसे में फंसाते थे।

    इनके पास से डॉलर और पाउंड में करोड़ों रुपये की कीमत की फर्जी करेंसी भी बरामद हुई है।

    अन्य मामले

    ये फिल्मी हस्तियां भी हुईं ठगी का शिकार

    ऐश्वर्या के नाम पर क्या ठगी होने वाली थी, ये तो अब पुलिस पूछताछ में पता चलेगा, लेकिन इससे पहले बीते कुछ दिनों में कई हस्तियों के साथ ठगी की बात सामने आ चुकी है।

    कुछ समय पहले फिल्ममेकर एकता कपूर ने लोगों को सूचित किया कि कुछ लोग उनकी कंपनी बालाजी टेलिफिल्म्स और ALT डिजिटल एंटरटेनमेंट का नाम लेकर कलाकारों को ठग रहे हैं।

    इसके पहले अभिनेता राजकुमार राव के नाम से किसी ने लोन ले लिया था।

    फिल्में

    'पोन्नियन सेल्वन' से ऐश्वर्या ने खूब बटोरी वाहवाही

    ऐश्वर्या राय पिछली बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन 1' में नजर आई थीं। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी।

    चोल साम्राज्य पर आधारित इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

    इसके अलावा ऐश्वर्या के रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में होने की भी चर्चा है। पहले इस फिल्म का नाम 'थलाइवर 169' था।

    ऐश्वर्या पिछली बार बॉलीवुड में 2018 की फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऐश्वर्या राय
    बॉलीवुड समाचार
    क्राइम समाचार
    एकता कपूर

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    ऐश्वर्या राय

    भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या, आलिया और दीपिका सहित दिख सकती हैं कई अदाकाराएं! दीपिका पादुकोण
    अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज बॉलीवुड समाचार
    'राजा हिन्दुस्तानी' हो सकती थी ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म, इस कारण ठुकराया ऑफर बॉलीवुड समाचार
    'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    राजपाल यादव ने छात्र को मारी टक्कर, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप; शिकायत दर्ज राजपाल यादव
    वरुण धवन अनीस बाज्मी की '5 मिनट का सुपरहीरो' में निभाएंगे मुख्य भूमिका वरुण धवन
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत राज कुंद्रा

    क्राइम समाचार

    भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर पत्नी ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पवन सिंह
    दिल्ली: कर्मचारी ने नौकरी से निकालने को लेकर की मालिक दंपति सहित 3 की हत्या दिल्ली
    त्रिपुरा: नाबालिग ने कुल्हाड़ी से हमला कर की मां और बहन सहित 4 लोगों की हत्या त्रिपुरा
    बिहार: कर्ज में डूबे परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या, बेटी की हालत गंभीर आत्महत्या

    एकता कपूर

    क्या एकता कपूर करने जा रही हैं शादी? तस्वीर शेयर कर दिया हिंट इंस्टाग्राम
    सिर्फ छह महीनों में बंद होने जा रहा है 'नागिन 5', ये शो करेगा रिप्लेस बॉलीवुड समाचार
    नसीरुद्दीन के साथ फिल्म 'मारीच' में नजर आएंगे तुषार कपूर मनोरंजन
    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025