NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद
    OTT पर मौजूद शशि कपूर की सदाबहार फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shashikapoorjithelegend)

    जन्मदिन विशेष: शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की सदाबहार फिल्में, जानें किस OTT पर हैं मौजूद

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 18, 2023
    07:35 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर की 18 मार्च को 85वीं जयंती है। शशि ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी है। शशि और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को 70-80 के दशक में खूब पसंद किया गया। इस जोड़ी की यादगार फिल्मों को आज भी पसंद किया जाता है।

    आइए, नजर डालते हैं शशि और अमिताभ की अदाकारी से सजी सदाबहार फिल्मों पर जिसका मजा आप आज के समय में OTT पर देख सकते हैं।

    #1

    'दीवार'

    'मेरे पास गाड़ी है, बंगला है...' आपने यह फिल्म देखी हो या न देखी हो, फिल्म का यह डायलॉग कभी न कभी बोला ही होगा।

    यह 1975 की फिल्म 'दीवार' का डायलॉग है।

    फिल्म अमिताभ और शशि कपूर की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है।

    इस फिल्म का लेखन सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने किया है। सलीम-जावेद की जोड़ी भी बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक है। यह सदाबहार फिल्म आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #2

    'कभी कभी'

    'कभी कभी' भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है।

    यह फिल्म अपने सुपरहिट गानों के लिए याद की जाती है। फिल्म की स्टारकास्ट के लिए भी इस फिल्म की दीवानगी देखने को मिलती है। फिल्म में अमिताभ और शशि के अलावा राखी गुलजार, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। 1976 की इस फिल्म का निर्देशन भी यश चोपड़ा ने किया था। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    'सिलसिला'

    'सिलसिला' अमिताभ बच्चन और रेखा की बेहतरीन जोड़ी के लिए याद की जाती है, लेकिन फिल्म में अमिताभ और शशि की जोड़ी को भी खासा पसंद किया गया।

    यश चोपड़ा की यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ और शशि के अलावा रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। यह 80 के दशक के दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

    फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4 

    'रोटी कपड़ा और मकान'

    अमिताभ, शशि, मनोज कुमार, जीनत अमान और मौसमी चटर्जी की अदाकारी से सजी यह फिल्म 1974 में आई थी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन भी मनोज कुमार ने ही किया था।

    फिल्म में मनोज कुमार का किरदार अपने पिता के निधन के बाद अपने परिवार को चलाने का संघर्ष करता है। इस संघर्ष में उसके कॉलेज के दो साथी उसका साथ देते हैं, जिनका किरदार शशि और अमिताभ ने निभाया था।

    यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

    #5 

    'नमक हलाल'

    'नमक हलाल' बॉलीवुड की मसाला कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कॉमेडी आज भी पसंद की जाती है।

    इस फिल्म में वहीदा रहमान, स्मिता पाटिल और परवीन बाबी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। किशोर कुमार का मजेदार गाना 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची' इसी फिल्म का गाना है।

    इस यादगार और मजेदार फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1961 की फिल्म 'धर्मपुत्र' के लिए शशि कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया था। अभिनेता ने इस पुरस्कार को लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह इस योग्य नहीं हैं। 4 दिसंबर 2017 को उनका निधन हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    शशि कपूर
    अमिताभ बच्चन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही बेच चुकी हैं लॉटरी के टिकट, जानें उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें नोरा फतेही
    नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा नोरा फतेही

    शशि कपूर

    क्या पाकिस्तान में स्थित कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी चल रही है? पाकिस्तान समाचार
    'नमक हलाल' का बनने जा रहा रीमेक, 'कबीर सिंह' के निर्माता ने खरीदे राइट्स बॉलीवुड समाचार
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: ट्वीट्स के लिए हुए मुकदमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थरूर और सरदेसाई फेक न्यूज
    हंसल की फिल्म से शशि के पोते जहान करेंगे डेब्यू, परेश के बेटे भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन

    मोहब्बतें: 'हीरो' की छवि छोड़ करियर में अमिताभ बच्चन ने की थी नई पारी की शुरुआत शाहरुख खान
    अमिताभ बच्चन को नहीं चाहिए थी 9-5 काम करने वाली पत्नी, जया ने किया खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप
    रवीना टंडन के पल्ले पड़ा था पागल फैन, भेजता था खून से भरी बोतल रवीना टंडन
    'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में दीपिका के नाम पर लगी मुहर, बनेंगी रणबीर की मां दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    'भीड़' को भारत विरोधी कहने वालों पर भड़के पंकज कपूर, बोले- बिना देखे धारणा न बनाएं  अनुभव सिन्हा
    अंकिता लोखंडे: फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद पड़े काम के लाले, बोलीं- कोई गॉडफादर नहीं है ना  अंकिता लोखंडे
    जन्मदिन विशेष: आमिर खान एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये, जानिए कुल संपत्ति आमिर खान
    सतीश कौशिक: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हत्या का शक जताने वाली महिला, जारी होगा नोटिस सतीश कौशिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025