NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ईशा गुप्ता शादी करने और मां बनने के लिए तैयार, जानिए कौन होगा दूल्हा 
    अगली खबर
    ईशा गुप्ता शादी करने और मां बनने के लिए तैयार, जानिए कौन होगा दूल्हा 
    जल्द शादी करना चाहती हैं ईशा गुप्ता?

    ईशा गुप्ता शादी करने और मां बनने के लिए तैयार, जानिए कौन होगा दूल्हा 

    लेखन पलक
    May 13, 2024
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के चलते भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    हालांकि, आज लाखों दिलों को धड़काने वाली ईशा जिस चीज की वजह से चर्चा में हैं वह उनकी निजी जिंदगी से ताल्लुक रखती है। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

    चलिए जानते हैं किसके साथ और कब।

    शादी

    कब शादी करेंगी ईशा?

    ईशा ने ईटाइम्स को अपने बॉयफ्रेंड मैनुएल कैम्पोस गुएलर के साथ शादी करने की योजना के बारे में बताया।

    अभिनेत्री बोलीं, "शादी जल्द होगी। अब कभी भी हो सकती। जब भी समय आएगा, मैं शादी करूंगी और फिर भविष्य में मेरे बच्चे होंगे। मैंने हमेशा मां बनने का सपना देखा है और यह मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। बच्चे और कुत्ते मेरे जीवन के दो पहलू हैं, जिनके बिना मैं कभी जीने के बारे में सोच भी नहीं सकती।"

    रिश्ता

    पिता बनने के लिए तैयार मैनुअल- ईशा

    मैनुअल संग रिश्ते के बारे बताते हुए ईशा ने कहा कि 2019 में उनसे मिलने से पहले वह लगभग साढ़े तीन साल तक सिंगल थीं।

    वह बोलीं, "हम दोनों तभी से अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे। यह बात हमारे दिमाग में साफ थी कि अगर सब ठीक चला तो हम शादी करेंगे। हम शादी करना चाहते हैं और बच्चे भी। मैनुअल जानते हैं कि मैं बच्चों से कितना प्यार करती हूं और वह पिता बनने के लिए तैयार हैं।"

    जानकारी

    कौन हैं ईशा के बॉयफ्रेंड मैनुअल?

    मैनुअल, स्पेन के उद्योगपति हैं। वह माबेल केपिटल के CEO और मालिक हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से MBA किया है और उनके पास 'लॉ एंड फाइनेंस' में स्नातक डिग्री है। दोनों अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं और अपने रिश्ते में खुश हैं।

    खुलासा

    एग्स फ्रीज करा चुकी हैं ईशा

    इस दौरान ईशा ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने 2017 में ही अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे।

    अभिनेत्री ने कहा, "मैंने मैनुअल से मिलने से पहले 2017 में अपने एग्स फ्रीज कराए थे। अगर मैं अभिनेत्री नहीं होती तो अब तक मेरे 3 बच्चे हो चुके होते। एग्स फ्रीज कराने की प्रक्रिया में आपके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण आपका वजन बढ़ सकता है, लेकिन यह काफी रोमांचक है।"

    जानकारी

    ईशा से पहले इन अभिनेत्रियों ने एग्स कराए फ्रीज

    तनीषा मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, मृणाल ठाकुर, एकता कपूर, मोना सिंह, राखी सावंत जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां एग्स फ्रीज करा चुकी हैं। इसके साथ ही साउथ अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना ने शादी के बाद ही अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे।

    फिल्में

    इन फिल्मों में दिखेंगी ईशा 

    ईशा के करियर की बात करें तो रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अगली बार 'हेरा फेरी 4', 'देसी मैजिक' और 'मर्डर 4' जैसी फिल्मों में अपना अभिनय कौशल दिखाती नजर आएंगी। हालांकि, निर्माताओं द्वारा अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया गया है।

    बता दें, ईशा ने 2012 में इमरान हाशमी के साथ 'जन्नत 2' से डेब्यू किया। वह 'राज 3D', 'गोरी तेरे प्यार में', 'हमशकल्स', 'रुस्तम', 'टोटल धमाल', 'बादशाहो' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल
    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    अर्जुन सड़क पर रोल बेच रहे बच्चे की मदद के लिए आए सामने, लिया यह फैसला  अर्जुन कपूर
    ऋचा चड्ढा बदलना चाहती हैं दुनियाभर की 80 प्रतिशत सरकारें, जानिए क्याें है आपत्ति ऋचा चड्ढा
    रश्मिका मंदाना बनीं सलमान खान की जोड़ीदार, पहली बार फिल्म 'सिकंदर' में दिखेंगे दोनों साथ रश्मिका मंदाना
    रणवीर सिंह ने पहनी 2 करोड़ रुपये की डायमंड की चेन, वीडियो हो रहा वायरल  रणवीर सिंह

    सेलिब्रिटी की शादी

    अरबाज खान 24 दिसंबर को शूरा खान संग करेंगे शादी- रिपोर्ट अरबाज खान
    अरबाज खान और शूरा खान ने यूं मनाया अपनी शादी का जश्न, सामने आया वीडियो  अरबाज खान
    मीरा चोपड़ा दुल्हन बनने के लिए हैं तैयार, राजस्थान में बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे  बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान की बेटी आइरा मंगेतर नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधीं, देखिए वीडियो आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025