धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुईं ईशा देओल, बोलीं- उनके बारे में बात करना आसान नहीं
क्या है खबर?
ईशा देओल ने इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू की है। इस नए वेंचर की लॉन्चिंग पर अभिनेत्री अपने दिवंगत पिता और अभिनेता धर्मेंद्र को याद करके भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने उनकी रचनात्मकता पर विश्वास किया, जिसकी बदौलत वह अपने जुनून को लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा सकीं। ईशा ने कहा, "मेरी रचनात्मकता पर उनके विश्वास ने ही मुझे आज पूरे दिल से इसे आगे बढ़ाने का साहस दिया है।"
यादें
ईशा देओल ने याद किए पापा के कहे हुए शब्द
ईशा ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनके पिता के बिना कभी पूरी नहीं हो सकती। साथ में स्वीकारा कि उनके बारे में बात करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं इसके बारे में बात नहीं कर सकती, यह बहुत मुश्किल है। पापा और मैं घंटों अलग-अलग जगहों, घरों, साधारण स्थानों के बारे में बातें करते थे, और वह हमेशा कहते थे, लगे रहो बेटे, करते रहो। और वह शब्द आज भी मेरे साथ हैं, जो मुझे मार्गदर्शन करते हैं।"
ताकत
ईशा के लिए उनके पापा थे उनकी ताकत
अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए वो हमेशा मेरे दिल में मेरे साथ हैं।" उन्होंने बताया कि वह अपने पिता की ताकत को हमेशा साथ लेकर चलती हैं। जहां भी जाती हैं, वो ताकत उनके साथ रहती है। ईशा ने यह भी कहा कि उनके पिता द्वारा दी गई हिम्मत और संस्कार ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। बता दें, धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में निधन हो गया था। उस वक्त उनकी उम्र 89 साल थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#EshaDeol gets emotional remembering father #Dharmendra as she embarks on a new journey as an interior designer. ❤️#FilmfareLens pic.twitter.com/v8Gnaehb7Y
— Filmfare (@filmfare) May 11, 2026