Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / साल 2020 में मनोरंजन जगत के ये कलाकार दुनिया छोड़कर चले गए
मनोरंजन

साल 2020 में मनोरंजन जगत के ये कलाकार दुनिया छोड़कर चले गए

साल 2020 में मनोरंजन जगत के ये कलाकार दुनिया छोड़कर चले गए
लेखन प्रदीप मौर्य
Dec 30, 2020, 11:58 am 4 मिनट में पढ़ें
साल 2020 में मनोरंजन जगत के ये कलाकार दुनिया छोड़कर चले गए

साल 2020 पूरी दुनिया के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं रहा। इसी साल कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया और लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसके अलावा मनोरंजन जगत के लिए भी यह साल बहुत बुरा रहा। कोरोना महामारी के बीच मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों की मृत्यु हो गई, जिससे मनोरंजन जगत को काफी नुकसान हुआ। ऐसे में आज हम आपको इस साल दुनिया छोड़कर जाने वाले कुछ कलाकारों के बारे में बताएंगे।

#1
इरफान खान (29 अप्रैल, 2020)

बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर और लाखों फैंस के चहेते इरफान खान का इस साल यूं दुनिया छोड़कर चले जाना बॉलीवुड की सबसे बड़ी क्षति है। 53 वर्षीय इरफान की मृत्यु 29 अप्रैल को कोलोन इन्फेक्शन की वजह से हुई थी। इरफान की मृत्यु से न केवल भारतीय बल्कि उनके विदेशी फैंस को भी काफी दुख हुआ। इरफान को 'मकबूल', 'हासिल', 'लाइफ ऑफ पाई' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

#2
ऋषि कपूर (30 अप्रैल, 2020)

बॉलीवुड इरफान खान की मृत्यु से उबरा भी नहीं था कि मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर भी दुनिया छोड़कर चले गए। ऋषि की मौत से उनके करोड़ों फैंस को काफी दुख पहुंचा। दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि ने 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी। ऋषि ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। उन्हें 'बॉबी', 'चांदनी' 'हिना' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

#3
वाजिद खान (01 जून, 2020)

बॉलीवुड के मशहूर संगीतज्ञ वाजिद खान को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने बेहतरीन संगीत से जान डाली है। कोरोना पीड़ित वाजिद को हार्ट अटैक भी आया था और उसके एक दिन बाद ही 01 जून को उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह बॉलीवुड ने अपने एक और नायाब हीरे को खो दिया। वाजिद ने 'दबंग', 'राउड़ी राठौड़' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

#5
सरोज खान (03 जुलाई, 2020)

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को भी किसी पहचान की जरुरत नहीं है। सरोज जी को पूरा बॉलीवुड "मास्टर जी" कहकर पुकारता था। बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में कोरियोग्राफी करने वाली सरोज जी ने इस साल 03 जुलाई को 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। सरोज जी ने 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'तेजाब' और 'बेटा' जैसी मशहूर बॉलीवुड फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है।

#4
सुशांत सिंह राजपूत (14 जून, 2020)

इस साल सबको उस समय सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब सुशांत सिंह ने अचानक आत्महत्या कर ली। सुशांत को 14 जून को मुंबई के उनके ही अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। बॉलीवुड के 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत मानसिक बिमारी से जूझ रहे थे। सुशांत की मृत्यु ने बॉलीवुड पर कई सवाल भी उठाये थे। सुशांत को 'काई पो चे', 'MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'छिछोरे' और 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

#6
निशिकांत कामत (17 अगस्त, 2020)

बॉलीवुड निर्देशक और एक्टर निशिकांत कामत का भी इस साल दुनिया छोड़कर जाना बॉलीवुड की सबसे बड़ी क्षति है। लीवर की समस्या से जूझ रहे कामत ने 50 साल की उम्र में 17 अगस्त को अंतिम सांस ली। बता दें कि कामत को बॉलीवुड में उनकी एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा कामत ने कुछ मराठी फिल्मों का भी निर्देशन किया है।

#7
एसपी बालासुब्रमण्यम (25 सितंबर, 2020)

"बालु" नाम से पूरे मनोरंजन जगत में मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SPB) को शायद ही कोई भारतीय होगा, जो नहीं जानता होगा। वह बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता सलमान खान की आवाज रहे थे। करोड़ों फैंस के चहेते SPB ने कोरोना की वजह से 74 साल की उम्र में इस साल 25 सितंबर को अंतिम सांस ली। SPB ने हिंदी, तेलुगू और तमिल सहित अन्य भाषाओं में 40,000 से ज्यादा गाने गाये हैं।

जानकारी
इस साल इन कलाकारों ने भी ली अंतिम सांस

इसके अलावा मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी, 'शोले' के सूरमा भोपाली यानी एक्टर जगदीप, टीवी एक्टर समीर शर्मा, बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा और बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी ने भी इस साल अंतिम सांस ली।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रदीप मौर्य
प्रदीप मौर्य
Twitter
ताज़ा खबरें
ऋषि कपूर
सुशांत सिंह राजपूत
इरफान खान
सरोज खान
ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति चुनाव: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी का यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान
राष्ट्रपति चुनाव: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी का यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान राजनीति
व्हाट्सऐप पर पीरियड साइकल ट्रैक कर सकती हैं महिला यूजर्स, यह है तरीका
व्हाट्सऐप पर पीरियड साइकल ट्रैक कर सकती हैं महिला यूजर्स, यह है तरीका टेक्नोलॉजी
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, बागी विधायकों ने दायर की याचिका
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, बागी विधायकों ने दायर की याचिका राजनीति
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक देश
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स खेलकूद
ऋषि कपूर
काश 'शमशेरा' देखने के लिए पिता ऋषि कपूर जिंदा होते- रणबीर कपूर
काश 'शमशेरा' देखने के लिए पिता ऋषि कपूर जिंदा होते- रणबीर कपूर मनोरंजन
जब कैटरीना के चलते पापा ऋषि से गुस्सा होकर रणबीर ने छोड़ दिया था अपना घर
जब कैटरीना के चलते पापा ऋषि से गुस्सा होकर रणबीर ने छोड़ दिया था अपना घर मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 2020 में रणबीर-आलिया की शादी करने वाले थे ऋषि कपूर
क्या आप जानते हैं? 2020 में रणबीर-आलिया की शादी करने वाले थे ऋषि कपूर मनोरंजन
कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी
कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी मनोरंजन
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिव्यू: जिंदगी का असली स्वाद चखा गए ऋषि कपूर
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिव्यू: जिंदगी का असली स्वाद चखा गए ऋषि कपूर मनोरंजन
और खबरें
सुशांत सिंह राजपूत
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे
सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे मनोरंजन
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT
वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत मनोरंजन
और खबरें
इरफान खान
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां
'बाबूजी' की छवि से अलग, ये हैं बॉलीवुड की दमदार बाप-बेटी की जोड़ियां मनोरंजन
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
पूरा हुआ बाबिल खान का सपना, इस फिल्म में मिला अमिताभ बच्चन का साथ
पूरा हुआ बाबिल खान का सपना, इस फिल्म में मिला अमिताभ बच्चन का साथ मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल
क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल मनोरंजन
और खबरें
सरोज खान
दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक पर चल रहा है काम
दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक पर चल रहा है काम मनोरंजन
हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, हालत स्थिर
हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, हालत स्थिर मनोरंजन
रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक
रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक मनोरंजन
कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं रेमो डिसूजा मनोरंजन
सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें
सरोज खान की यादों को हमेशा ताजा रखेंगी उनकी ये अनदेखी तस्वीरें मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022