Page Loader
उर्फी जावेद का शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' का प्रोमो जारी, जानिए कब और कहां देखें
उर्फी जावेद के शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@urf7i)

उर्फी जावेद का शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' का प्रोमो जारी, जानिए कब और कहां देखें

Feb 13, 2025
02:33 pm

क्या है खबर?

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और अजीबो-गरीब फैशन के चलते सुर्खियों में रहती हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उर्फी ने रियलिटी शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' का ऐलान कर दिया है। इस शो की मेजबानी उर्फी जाने-माने कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ करेंगी। आइए बताते हैं उर्फी और हर्ष का शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा' आप कहां और कब देख पाएंगे।

तारीख

प्रोमो वीडियो जारी 

'एंगेज्ड रोका या धोखा' कल यानी 14 फरवरी, से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। OTT प्लेटफॉर्म ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिये धोखे का खतरा है, रोका करके जाना है।' इस शो में 10 सिंगल प्रतियोगी भाग लेंगे और रोका से पहले उनका प्यार और कनेक्शन परखा जाएगा। जहां कुछ लोग इसे अच्छा मनोरंजन बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे सस्ता 'स्प्लिट्सविला' का टैग दे दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो