Loading...
इमरान हाशमी-दिशा पाटनी से रणबीर कपूर-साई पल्लवी तक, इन 5 नई जोड़ियों पर करोड़ों का दांव
इन नई जोड़ियों पर निर्माताओं ने खेला दांव

इमरान हाशमी-दिशा पाटनी से रणबीर कपूर-साई पल्लवी तक, इन 5 नई जोड़ियों पर करोड़ों का दांव

Aug 07, 2026
07:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड और साउथ के निर्माता अब नई जोड़ियों पर करोड़ों रुपये का दांव खेल रहे हैं। इमरान हाशमी-दिशा पाटनी और दीपिका पादुकोण-अल्लू अर्जुन जैसी धमाकेदार ऑन-स्क्रीन जोड़ियां पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इन जोड़ियों की अनोखी केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों के दांव के साथ आ रही ये नई जोड़ियां इतिहास रच पाती हैं या नहीं।

#1

इमरान हाशमी-दिशा पाटनी

फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें पहली बार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी एक साथ नजर आ रही है।

जहां इमरान एक बार फिर 'शिवम पंडित' के रूप में अपने गंभीर अवतार में लौटे हैं, वहीं दिशा भी ट्रेलर में नए अंदाज में धमाल मचाती दिख रही हैं। पर्दे पर इस नई केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

14 अगस्त, 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी।

#2

यश-कियारा आडवाणी

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में पहली बार उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं।

पैन-इंडिया स्तर पर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म दोनों ही कलाकारों के करियर की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। निर्माताओं को उम्मीद है कि पर्दे पर यश का सिर चढ़कर बोलने वाला अवतार और कियारा की सम्मोहक मौजूदगी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

ये फिल्म 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT

#3 

अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे।

निर्देशक एटली की एक्शन फिल्म 'राका' में दोनों की जोड़ी तहलका मचाने को तैयार है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा। निर्मातओं ने इस जोड़ी पर बड़ा दांव खेला है और माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारी तबाही मचाएगी।

1,000 करोड़ के बजट में बन रही 'राका' 2 हिस्सों में रिलीज की जाएगी।

ADVERTISEMENT

#4 और #5

प्रभास-तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर-साई पल्लवी

संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन फिल्म 'स्पिरिट' में पहली बार पैन-इंडिया स्टार प्रभास और 'नेशनल क्रश' तृप्ति डिमरी की नई जोड़ी नजर आएगी। दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक उतावले हो रहे हैं।

उधर नितेश तिवारी की भव्य फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर 'भगवान राम' और साई पल्लवी 'माता सीता' के पावन रूप में नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर पहली बार आ रही इस दिव्य जोड़ी की सादगी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENT