'रुह' में इमरान हाशमी का हॉरर धमाका, रोंगटे खड़े कर देगी यह थ्रिलर फिल्म
इमरान हाशमी एक बार फिर डरावनी फिल्मों की दुनिया में लौट रहे हैं, उनकी नई फिल्म का नाम है 'रुह'। मयंक शर्मा इस म्यूजिकल हॉरर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
आज इसकी घोषणा हुई है और यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु, इन 3 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
फिल्म का टीजर देखकर वाकई रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टीजर में जलता हुआ जंगल, पानी में तैरता एक शव और फ्रॉस्टेड ग्लास के पार से झांकते इमरान की तीखी निगाहें दिखाई गई हैं।
फिल्म 'रुह' में हॉरर, संगीत और जज्बात का है मेल
फिल्म 'रुह' की खासियत यह है कि यह हॉरर के साथ-साथ जज्बात और संगीत को भी अनोखे ढंग से पेश करती है।
'राज 3' और 'एक थी डायन' जैसी हिट फिल्में देने वाले इमरान का कहना है कि इस फिल्म का नयापन और इसका अलग अंदाज उन्हें बेहद पसंद आया है।
इसकी कहानी बिल्कुल नई है और इसके पीछे एक शानदार टीम काम कर रही है। कुछ अलग और नया देखने वालों के लिए यह एक अनोखा अनुभव होगा।