Loading...
'गनमास्टर G9' से इमरान-जेनेलिया का नया गाना जारी, हिमेश रेशमिया ने लगाए सुर

'गनमास्टर G9' से इमरान-जेनेलिया का नया गाना जारी, हिमेश रेशमिया ने लगाए सुर

Oct 30, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

इस साल इमरान हाशमी को आखिरी बार फिल्म 'आवारापन 2' में देखा गया था। अब वह अपनी अगली फिल्म 'गनमास्टर G9' ला रहे हैं, जिसमें जेनेलिया डिसूजा उनके साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर अपनी रिलीज के नजदीक है। ऐसे में निर्माताओं ने फिल्म से नया रोमांटिक गाना 'दर्द-ए -दिल दर्द-ए -जिगर' जारी कर दिया है। 'अफसाना बनाया आपने' और 'दो दिन की जिंदगी' के बाद, यह फिल्म का तीसरा गाना है जो यूट्यूब पर मौजूद है।

गाना

इमरान और जेनेलिया की जोड़ी छाई

'दर्द-ए -दिल दर्द-ए -जिगर' गाने को हिमेश रेशमिया ने अपनी आवाज से सजाया है और इसका संगीत भी उन्होंने लिखा है। अकासा ने गाने में उनका साथ दिया है।

इसके बोल सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखे हैं और मेघदीप बोस ने संगीत निर्माण व संयोजन किया है।

गाने के वीडियो में इमरान और जेनेलिया की जोड़ी कमाल की लग रही है।

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांस व एक्शन परोसने का वादा करती है। रिलीज तारीख 27 नवंबर है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT