इमरान हाशमी की हॉरर फिल्म 'रूह' का मोशन-पोस्टर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की म्यूजिकल-हॉरर फिल्म 'रूह' का ऐलान इस साल जून में हुआ था। मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित इस सुपरनैचुरल-थ्रिलर के जरिए अभिनेता हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले, उन्हें 'राज 2' और 'एक थी डायन' जैसी फिल्मों में देखा गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन-पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इसका निर्माण टिप्स फिल्म्स और विकेड फिल्म्स के सहयोग से हो रहा है। पटकथा मयंक और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है।
रिलीज
अगले साल डर का माहौल फैलाने आएंगे इमरान
'रूह' के मोशन-पोस्टर में एक घने और रहस्यमयी जंगल को दर्शाया गया है। एक पेड़ के पीछे इमरान की लंबे बालों में डरावनी झलक देखने को मिलती है। इसके बैकग्राउंड में तीव्र और डरावना संगीत बजता है।
कैप्शन में लिखा है, 'डर जितना गहरा होगा। म्यूजिक उतना ही बड़ा होगा।'
फिलहाल, फिल्म की कहानी और अन्य कास्ट के बारे में जानकारी को अभी गुप्त रखा गया है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के साथ 2027 में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Deeper the Fear. Bigger the Music.
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) November 3, 2026
Tips Films and Tips Music come together for Emraan Hashmi’s musical horror film #ROOH.
Get ready for a haunting theatrical experience.
In cinemas in 2027.
In Hindi, Tamil and Telugu.#MotionPoster
Starring @emraanhashmi
Directed by… pic.twitter.com/9UrXEQjqXF