Loading...
इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू से पीड़ित; बोले- मैं बहुत बीमार हूं
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू

इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ी, स्वाइन फ्लू से पीड़ित; बोले- मैं बहुत बीमार हूं

Aug 29, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची समेत कई जगहों की यात्रा करने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद हुई जांच में उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। खुद को बीमार बताते हुए इमरान ने अपने हेल्थ अपडेट के साथ बेंगलुरु में होने वाले अपने शो को टालने का भी ऐलान किया है।

रिपोर्ट

रांची से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान काम के सिलसिले में लगातार यात्रा कर रहे थे और हाल ही में रांची में थे। वहां से लौटने के बाद पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई।

टेस्ट की रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।

ये खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब इमरान अपनी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

अपडेट

तबीयत बिगड़ने के बाद इमरान हाशमी ने टाला बेंगलुरु का शो

खुद इमरान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को बताया कि बीमारी के कारण वो बेंगलुरु के तय शो में शामिल नहीं हो सकेंगे।

फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा, 'हेलो बेंगलुरु, मेरी तबीयत काफी खराब है और दुर्भाग्य से मैं शो में नहीं आ पाऊंंगा, लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस टल गई है। अब मैं आपसे 12 सितंबर को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे।'

ADVERTISEMENT

फिल्म

इमरान की 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

हालांकि, इमरान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में ये नहीं बताया कि वो स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए हैं।

हाल ही में इमरान ने अपनी सह-कलाकार दिशा पाटनी के साथ मुंबई में 'आवारापन 2' की स्क्रीनिंग के दौरान प्रशंसकों को सरप्राइज दिया था।

इंटरवल के दौरान दोनों सितारों ने फैंस के साथ बातचीत की और फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जताई।

उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

ADVERTISEMENT