इमरान हाशमी शैतानी दुनिया में करेंगे वापसी, हॉरर फिल्म 'रूह' से आई पहली झलक
क्या है खबर?
इमरान हाशमी ने करियर के शुरुआती दौर में हॉरर शैली के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी चर्चित यादगार फिल्मों में 'राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज', 'राज 3' और 'एक थी डायन' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अभिनेता एक बार फिर शैतानी दुनिया में वापसी कर रहे हैं। वह 'रूह' में मुख्य किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा ने किया है, जिन्हें अमेजन प्राइम वीडियो की 'ब्रीद' फ्रैंचाइजी के लिए जाना जाता है।
टीजर
'रूह' में दिखी इमरान की पहली झलक
विकेड फिल्म्स द्वारा निर्मित 'रूह' का टीजर जारी किया गया है, जो एक डरावनी दुनिया का सामना कराता है। टीजर में शीर्षक का ऐलान किया गया है। आखिर में इमरान की एक झलक दिखाई गई है, जहां उनकी पूरी काली आंखें एक भय पैदा करती हैं। फिल्म की पटकथा मयंक और विशाल कपूर ने लिखी है, जो 'लपाछपी' और 'छोरी' के लिए जाने जाते हैं । यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के साथ 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
EMRAAN HASHMI RETURNS TO THE HORROR GENRE – 'ROOH' TITLE ANNOUNCEMENT... After establishing himself as one of the most recognisable faces of the horror genre in Indian cinema, #EmraanHashmi is set to headline #Rooh, a high-concept musical horror film.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 23, 2026
The film is directed by… pic.twitter.com/CYykVQr0No