'गनमास्टर G9' के सेट पर बड़ा हादसा, पलटी SUV में बाल-बाल बचे इमरान हाशमी
मनोरंजन
इमरान हाशमी फिल्म 'गनमास्टर G9' की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
हुआ यूं कि एक स्टंट के दौरान एक SUV हवा में उछलकर पलटी और उनके बिल्कुल करीब से गुजरते हुए एक वैन से जा टकराई।
गनीमत रही कि इस खतरनाक क्लाइमैक्स दृश्य में सभी सुरक्षित बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई।
'गनमास्टर G9' टीम को हरिद्वार में भी विवादों का सामना करना पड़ा
ऐसा पहली बार नहीं है जब 'गनमास्टर G9' की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
इससे पहले, हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग के दौरान भी टीम को कुछ विवादों में घिरना पड़ा था।