LOADING...
इमरान हाशमी की वो फिल्में और सीरीज, जिन्होंने OTT पर दिलाई नई पहचान
इमरान हाशमी की OTT पर आई फिल्में और सीरीज

इमरान हाशमी की वो फिल्में और सीरीज, जिन्होंने OTT पर दिलाई नई पहचान

Mar 24, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी को बॉलीवुड का 'सीरियल किसर' कहा जाता था। समय के साथ उन्होंने अपने ऊपर लगे इस टैग को हटाया और गंभीर किरदारों को निभाकर लोगों का दिल जीता। उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ 'किसिंग सीन' तक सीमित नहीं हैं। वह एक मल्टीटैलेंटेड अभिनेता हैं। फैंस सिर्फ थिएटर में नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी उनकी फिल्मों और सीरीज पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। यहां देखिए OTT पर मौजूद उनकी ऐसी ही दमदार फिल्मों-सीरीज के बारे में।

#1 #2

'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'शोटाइम'

'बार्ड ऑफ ब्लड' इमरान के करियर की पहली सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। अभिनेता ने इसमें एक रॉ एजेंट का दमदार किरदार निभाया है। दूसरी ओर, करण जौहर द्वारा निर्मित 'शोटाइम' जियोहॉटस्टार पर मौजूद है। इसकी कहानी बॉलीवुड के पीछे की राजनीति और नेपोटिज्म पर आधारित है, जिसमें इमरान ने प्रभावशाली फिल्म निर्माता 'रघु खन्ना' का किरदार निभाया है। उनके साथ महिमा मकवाना, नसीरुद्दीन शाह, श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल और मौनी रॉय जैसे सितारे भी हैं।

#3 #4

'ऐ वतन मेरे वतन' और 'डिबुक'

अमेजन प्राइम वीडियो पर आई फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। वहीं इमरान ने इसमें 'राम मनोहर लोहिया' के रूप में एक महत्वपूर्ण कैमियो किया है जिसने खूब चर्चा बटोरी थी। इसी प्लेटफॉर्म पर अभिनेता की एक और फिल्म 'डिबुक' रिलीज हुई थी। यह एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है जो मलयाली फिल्म 'एज़्रा' की आधिकारिक रीमेक है। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।

Advertisement

#5

'तस्करी: द स्मगलर'स वेब'

जनवरी, 2026 में रिलीज 'तस्करी: द स्मगलर'स वेब' ने इमरान को OTT पर सबसे ज्यादा शोहरत दिलाई। नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह सीरीज तस्करी पर आधारित है, जिसमें अभिनेता ने सीमा शुल्क अधिकारी अर्जुन मीणा का किरदार निभाया है। उनके अलावा, शरद केलकर मुख्य किरदार में हैं। सीरीज की कहानी 1200 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के इर्द-गिर्द घूमती है। इसने ग्लोबल नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय सीरीज का खिताब हासिल किया था।

Advertisement