इमरान हाशमी की इन फिल्मों ने मचाया धमाल, जानिए कौन-सी रही सबसे बड़ी हिट
क्या है खबर?
इमरान हाशमी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इमरान ने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में शानदार किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई। अपने करियर में इमरान ने कई सफल और यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की। ऐसे में आइए जानते हैं उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'द डर्टी पिक्चर' और 'राज 3'
साल 2011 में आई इमरान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' है। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 116.55 करोड़ कमाए थे। वहीं इस फिल्म ने भारत में 79.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
उधर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'राज 3' में इमरान और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भारत में 69.73 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 99.1 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी।
#3 & #4
'मर्डर 2' और 'जन्नत 2'
'मर्डर 2' साल 2011 में आई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान के साथ जैकलीन फर्नांडिस थीं। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 47.65 करोड़ और दुनियाभर में 67.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
दूसरी ओर साल 2008 में रिलीज हुई 'जन्नत 2' में इमरान और ईशा गुप्ता की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.25 करोड़ और दुनियाभर में 62.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जानकारी
'हमारी अधूरी कहानी'
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में इमरान, राजकुमार राव और विद्या बालन के साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने भारत में 34.43 करोड़ रुपये और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 51.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।