LOADING...
इमरान हाशमी ने प्रशंसकों से साथ मनाया अपना जन्मदिन, जानिए आखिर क्यों मांगी माफी 
इमरान हाशमी ने प्रशंसकों से साथ मनाया अपना जन्मदिन (तस्वीर: इंस्टा/@therealemraan)

इमरान हाशमी ने प्रशंसकों से साथ मनाया अपना जन्मदिन, जानिए आखिर क्यों मांगी माफी 

Mar 24, 2025
06:19 pm

क्या है खबर?

आज यानी 24 मार्च को इमरान हाशमी अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस दिन को और खास बनाने के लिए उन्होंने अपना जन्मदिन अपने प्रशंसकों के साथ मनाया। फैंस ने इमरान का फूलों से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान को पैपराजी और प्रशंकों के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने फैंस का आभार जताया और माफी भी मांगी।

बयान

मैं शर्मिंदा हूं- इमरान 

इमरान ने कहा, "आप लोग यहां आए। आपकी दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। मैंने सुना है कि आप लोग 5 बजे से मेरा इंतजार कर रहे थे। इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं और माफी मांगता हूं। मैं रात को देर से आया था। आप लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक गिफ्ट है।" बता दें इमरान ने अपने जन्मदिन पर अपनी सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। फिल्म 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो