Page Loader
इमरान हाशमी ने इन किरदारों को निभाकर बनाई खास पहचान, ये बेहतरीन फिल्में हैं सबूत 
OTT पर देखिए इमरान हाशमी की बेहतरीन फिल्में

इमरान हाशमी ने इन किरदारों को निभाकर बनाई खास पहचान, ये बेहतरीन फिल्में हैं सबूत 

लेखन पलक
Mar 24, 2024
08:28 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड में अपनी 'सीरियल किसर' की छवि के लिए मशहूर इमरान हाशमी ने अपनी पहली ही फिल्म से अभिनय की दुनिया में धमाल मचा दिया था। दर्शक उनके दीवाने हो गए थे। इमरान किरदारों में प्रयोग करने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया। आज (24 मार्च) इमरान अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनकी कुछ बेहतरीन और यादगार फिल्मों के बारे में।

#1

'गैंगस्टर'

साल 2006 में हुई फिल्म 'गैंगस्टर' का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में इमरान को खलनायक भूमिका में थे। फिल्म एक गैंगस्टर को पकड़ने की कहानी है, जिसके लिए एक पुलिसवाला आकाश (इमरान) उसकी प्रेमिका को अपने प्यार में फंसा लेता है। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में इमरान के साथ कंगना रनौत और शाइनी आहूजा नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की प्रशंसा मिली थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

#2

'जन्नत'

कुणाल देशमुख निर्देशित फिल्म 'जन्नत' भी इमरान की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2008 में रिलीज हुई 'जन्नत' की कहानी क्रिकेट जगत में अवैध सट्टेबाजी की दुनिया को दिखाती है। इस फिल्म में इमरान ने मैच फिक्सिंग में फंसे एक जुआरी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में इमरान के साथ सोनल चौहान मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी के साथ ही लोगों को इसके गाने भी खूब पसंद आए थे। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

#3

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई'

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' इमरान की शानदार फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने में सफल होती है। मिलन लूथरा की 2010 में रिलीज हुई इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में इमरान ने शोएब खान की भूमिका निभाई थी, जो अपने शाहगिर्द सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) को धोखा देता है। अभिनेता के इस कैरेक्टर ने भी सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में कंगना और प्राची देसाई भी थीं। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

#4

'मर्डर'

2004 में आई इमरान की यह फिल्म 'मर्डर' सुपरहिट रही थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। यह वह फिल्म थी, जिसने इमरान के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। इस फिल्म से ही इमरान की छवि रोमांटिक हीरो की बनी थी। फिल्म में उनके साथ मल्लिका शेरावत और शाइनी नजर आए थे। 'मर्डर' के गाने भी काफी मशहूर थे। वे आज भी लगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

#5

'द डर्टी पिक्चर'

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में इमरान ने दर्शकों को अपना एक अलग ही रूप दिखाया था। यूं तो फिल्म विद्या बालन की थी, लेकिन इमरान ने सहायक किरदार निभाकर फिल्म में जान डालने का काम किया था। मिलन लूथरा निर्देशित 'द डर्टी पिक्चर' अपने जमाने की मशहूर साउथ अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।