Loading...
एमी पुरस्कार विजेता वॉइस अभिनेता एरिक बाउजा का निधन, 'लूनी ट्यून्स' के लिए थे मशहूर
मशहूर वॉइस अभिनेता एरिक बाउजा का निधन

एमी पुरस्कार विजेता वॉइस अभिनेता एरिक बाउजा का निधन, 'लूनी ट्यून्स' के लिए थे मशहूर

Oct 26, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

एमी अवार्ड्स के विजेता रहे वॉइस अभिनेता एरिक बाउजा का निधन हो गया है। 46 वर्षीय कलाकार के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी करते हुए इस खबर की पुष्टि की। बाउजा को वार्नर ब्रदर्स द्वारा निर्मित लोकप्रिय अमेरिकी एनिमेटेड कार्टून फ्रैंचाइजी 'लूनी ट्यून्स' में अपनी आवाज देने के लिए पहचाना जाता था। हाल ही में उन्हें हिट फिल्म कोयोट वर्सेस एक्मे (2026) में भी सुना गया था।

दुखद

बाउजा के निधन पर परिवार ने जताया दुख

बाउजा के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने 25 अक्टूबर (रविवार) को उनके इंस्टाग्राम पेज पर साझा करते हुए की।

बयान में कहा गया, "एमी पुरस्कार विजेता वॉइस आर्टिस्ट और प्रतिष्ठित 'लूनी ट्यून्स' कैरेक्टर्स बग्स बनी और डैफी डक के साथ-साथ दर्जनों दूसरे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर्स की मॉडर्न आवाज देने वाले एरिक बाउजा का अचानक निधन हो गया है। उनसे जुड़ी ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी।"

इस खबर के आते ही फैंस शोक में डूब गए हैं।

करियर

इन प्रसिद्ध किरदारों को आवाज दे चुके थे बाउजा

7 दिसंबर, 1979 को जन्मे बाउजा ने एनिमेशन की दुनिया में अपना करियर स्थापित किया था।

उनका पहला सफल किरदार 'रेन एंड स्टिम्पी एडल्ट पार्टी' कार्टून में स्टिम्पी का था, जिसने क्लासिक निकलोडियन सीरीज में एक एडल्ट ट्विस्ट डाला। उन्होंने स्टिम्पी की आवाज के तौर पर बिली वेस्ट की जगह ली।

हालांकि, बाउजा को व्यापक प्रसिद्धी 'लूनी ट्यून्स' से मिली। इसके अलावा उन्होंने चर्चित किरदारों डैफी डक, पोर्की पिग, ट्वीटी, मार्विन द मार्शियन और वुडी वुडपेकर को आवाज दी थी।

ADVERTISEMENT