Loading...
वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ सौदे से पैरामाउंट को क्या मिला?
इस सौदे के बाद हॉलीवुड की मनोरंजन कंपनी तैयार हुई है

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ सौदे से पैरामाउंट को क्या मिला?

Oct 07, 2026
10:43 am

क्या है खबर?

पैरामाउंट स्काईडांस ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का 110 अरब डॉलर (लगभग 9,600 अरब रुपये) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस सौदे के बाद हॉलीवुड की मनोरंजन कंपनी तैयार हुई है, जिसकी कमान डेविड एलिसन के पास है। सौदे में वार्नर ब्रदर्स के साथ CBS, CNN, पैरामाउंट, HBO मैक्स और DC स्टूडियोज जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। यह विलय ऐसे समय हुआ है, जब हॉलीवुड स्ट्रीमिंग की बढ़ती लागत और घटते केबल कारोबार जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है।

कंटेंट

पैरामाउंट को मिला बड़ा कंटेंट खजाना

इस सौदे से पैरामाउंट को बड़े और लोकप्रिय कंटेंट का विशाल भंडार मिला है।

कंपनी के पास अब हैरी पॉटर, DC स्टूडियोज और मिशन इम्पॉसिबल जैसी चर्चित फ्रेंचाइजी हैं। इसके अलावा, CBS, CNN और HBO मैक्स जैसे टीवी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी कारोबार का हिस्सा बन गए हैं।

पैरामाउंट की योजना पैरामाउंट प्लस और HBO मैक्स को एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में जोड़ने की है, ताकि नेटफ्लिक्स और अमेजन से मुकाबला मजबूत किया जा सके।

कर्ज

बड़ा कारोबार, लेकिन कर्ज भी बढ़ा

विलय के बाद पैरामाउंट को बड़ा कारोबार मिला है, लेकिन इसके साथ वित्तीय जिम्मेदारी भी आई है।

कंपनी पर करीब 80 अरब डॉलर का कर्ज होगा और खर्च घटाने के लिए 6 अरब डॉलर की बचत का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी कंटेंट पर सालाना 30 अरब डॉलर या उससे ज्यादा खर्च करने की योजना बना रही है।

इससे स्ट्रीमिंग बढ़ाने, फिल्मों का प्रदर्शन सुधारने और केबल नेटवर्क से कमाई बनाए रखने का दबाव बढ़ेगा।

ADVERTISEMENT

अन्य

नेतृत्व और न्यूज कारोबार पर असर

पैरामाउंट को इस सौदे से मजबूत नेतृत्व और बड़ा मीडिया कारोबार मिला है।

डेविड एलिसन रचनात्मक दिशा और बड़ी रणनीति संभालेंगे, जबकि यनोन क्रेज रोजमर्रा के काम और विलय की प्रक्रिया देखेंगे। CNN और CBS न्यूज की वर्तमान लीडरशिप अपने पदों पर रहेगी।

हालांकि, बड़े समाचार कारोबार के एक साथ आने से राजनीतिक और संपादकीय स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठे हैं। इन्हें संभालने के लिए दोनों नेटवर्क की निगरानी हेतु स्वतंत्र संपादकीय बोर्ड बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENT