एल्विश यादव का नया गाना 'जस्टिन बीबर' जारी, ईशा मालवीय संग जोड़ी लगी शानदार
क्या है खबर?
मशहूर यूट्यबर और 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव का नया गाना 'जस्टिन बीबर' जारी हो गया है जिसने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया। संगीतकार अनु अमानत की आवाज में इस हरियाणवी गाने को गाया गया है, जबकि रैप खुद एल्विश ने किया है। गाने का निर्माण फ्लेम म्यूजिक और नितेश उजोली ने मिलकर किया है। 'जस्टिन बीबर' में एल्विश के साथ ईशा मालवीय नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने जबरदस्त बताया है।
गाना
'जस्टिन बीबर' गाने के बोल ने खींचा ध्यान
एल्विश के नए गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को इसके बोल खटक रहे हैं। चर्चा है कि इसके बोल और दृश्य प्रिंस नरुला और मैक्सटर्न के साथ उनके पिछले विवादों की ओर इशारा करते हैं। करीब 2:21 मिनट पर, लोगों को यकीन है कि एल्विश ने मैक्सटर्न पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया है। बता दें, एल्विश और मैक्सटर्न के बीच एक विवाद को लेकर हुआ 'थप्पड़ कांड' खूब चर्चा में रहा था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Elvish Bhai ka new song a chuka hai Prince ko kaise ulta latkaya Rakha Hai aur no error only system hang #ElvishYadav @ElvishYadav @elvish_sukooon#ElvishArmy https://t.co/rJy8s0HQtM
— Hitesh Gahlot (@Hitesh80039) February 18, 2026