Page Loader
एमी पुरस्कार जीतने के बाद भारत लौटीं एकता कपूर, सामने आया वीडियो
एमी पुरस्कार जीतने के बाद भारत लौटीं एकता कपूर

एमी पुरस्कार जीतने के बाद भारत लौटीं एकता कपूर, सामने आया वीडियो

Nov 27, 2023
11:34 am

क्या है खबर?

एकता कपूर न्यूयॉर्क शहर में 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार में भाग लेने के बाद भारत वापस आ गई हैं। उन्हें आज (27 नवंबर) सुबह एमी पुरस्कार के साथ मुंबई हावई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान एकता एमी पुरस्कार के साथ एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आईं। कला और मनोरंजन की दुनिया में योगदान के लिए एकता को सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को अपने नाम करने वालीं एकता पहली भारतीय निर्माता बनी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

एकता

भारत को दूंगी धन्यवाद- एकता

इससे पहले एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एमी पुरस्कार का एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत, मैं एमी को घर ला रही हूं। उन सभी लोगों को धन्यवाद जो मेरे करियर और अंतरराष्ट्रीय मंच तक की यात्रा के दौरान मेरे साथ जुड़ रहे हैं।' कार्यक्रम में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद एकता ने अपने भाषण में कहा, "सबसे पहले मैं अपने देश भारत को धन्यवाद देना चाहूंगी।" इसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।