LOADING...
एकता कपूर फिर चलीं OTT की ओर, 2 नई सीरीज के लिए नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ
एकता कपूर 2 नई सीरीज का करेंगी निर्माण

एकता कपूर फिर चलीं OTT की ओर, 2 नई सीरीज के लिए नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ

Apr 10, 2026
12:47 pm

क्या है खबर?

टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' और 'अपहरण' जैसी कई सीरीज का निर्माण कर चुकी हैं। फिलहाल वह अक्षय कुमार अभिनीत और प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' से चर्चा में हैं।, जिसकी वह निर्माता हैं। इस बीच खबर है कि एकता 2 नई वेब सीरीज का निर्माण करने जा रही हैं। इन दोनों सीरीज के लिए उन्होंने डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है।

किरदार

एक सीरीज में मुख्य किरदार निभाएगी ये अभिनेत्री

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म्स और नेटफ्लिक्स इंडिया के बीच यह साझेदारी एक बहुस्तरीय पीरियड ड्रामा वेब सीरीज के लिए हुई है। इसमें कई कलाकार शामिल होंगे, लेकिन शेफाली शाह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शो का नाम 'कोके' रखा गया है और इसका निर्देशन नूपुर अस्थाना करेंगी, जिन्होंने पूर्व में 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' और 'द रॉयल्स' जैसी सीरीज का निर्देशन भी किया है। सीरीज की शूटिंग 20 अप्रैल से मुंबई में शुरू की जाएगी।

सीरीज

ये निर्देशक संभालेंगे सीरीज की जिम्मेदारी

दूसरी सीरीज पर जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसका निर्देशन साहिर रजा करेंगे। वह पहले 'द मैरिड वुमन', 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', 'इललीगल-जस्टिस' और 'डॉक्टर्स' जैसे शो का निर्देशन कर चुके हैं। बताया जाता है कि फिलहाल सीरीज के लिए कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों सीरीज के अलावा, बालाजी टेलीफिल्म्स की आने वाली अन्य फिल्में, 'भूत बंगला', 'वन', 'हीर रांझा' और 'रागिनी 3' भी सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएंगी।।

Advertisement