'बिग बॉस 20' के बीच रीति तिवारी पर मशहूर गायक के गंभीर आरोप, कपड़े फेंकने से लेकर कई बड़े खुलासे
पंजाबी गायक एकम बावा ने अपनी पूर्व सौतेली बेटी रीति तिवारी और उनकी मां रानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में बावा ने दावा किया कि रीति और उनकी मां ने उन्हें काफी परेशान किया। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक झगड़े के दौरान रीति ने कथित तौर पर उनके कपड़े फेंक दिए थे। बावा ने ये भी कहा कि जब तक रीति ‘बिग बॉस 20’ के घर में हैं, वो सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी और भी बातें सामने लाते रहेंगे।
बावा का दावा- 2022 में हुई थी रानी से शादी
एकम बावा ने बताया कि वो साल 2020 से 2025 तक रानी के साथ रहे। पहले दोनों पार्टनर थे और साल 2022 में उन्होंने शादी कर ली। बावा के मुताबिक, रीति को उनके रिश्ते के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने रीति के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने हर महीने बड़ी रकम मिलने की बात कही थी। अब बावा के इन आरोपों के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।