फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर जारी, जुनैद खान और साई पल्लवी की प्रेम-कहानी जीत लेगी दिल
क्या है खबर?
जुनैद खान और साई पल्लवी की आगामी फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है जिसके जरिए साई बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर आया था जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अब जब 'एक दिन' का ट्रेलर आया है, तो लोग फिल्म देखने के लिए उतावले हो गए हैं।
ट्रेलर
प्यार, दीवानगी और तड़प को दिखाता है 'एक दिन' का ट्रेलर
'एक दिन' का ट्रेलर 2 मिनट 13 सेकंड लंबा है जिसकी शुरुआत जुनैद से होती है। उसकी ख्वाहिश है कि वह एक दिन के लिए ही सही, लेकिन मीरा (साई पल्लवी) को पा सके। उसकी यह इच्छा पूरी भी होती है, लेकिन एक रहस्यमयी मोड़ ऐसा आता है, जब उसका यह सपना टूट जाता है। ट्रेलर में प्यार, दीवानगी और तड़प का मिश्रण बखूबी पेश किया गया है। जुनैद की यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'एक दिन' का ट्रेलर
Kabhi kabhi EK DIN bhi kaafi hota hai ❤️
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) March 11, 2026
Ek Din Trailer Out Now!
Watch #EkDin only in theatres on 1st May 2026. #JunaidKhan #SaiPallavi pic.twitter.com/HwNRVc02pE