LOADING...
'ईथा' टीजर: विठाबाई नारायणगांवकर के रूप में श्रद्धा कपूर का धमाका, पहली बार दिखा ये रूप
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का टीजर रिलीज

'ईथा' टीजर: विठाबाई नारायणगांवकर के रूप में श्रद्धा कपूर का धमाका, पहली बार दिखा ये रूप

Jun 19, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की 'स्त्री' यानी श्रद्धा कपूर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की आगामी फिल्म 'ईथा' का पहला टीजर सिनेमाघरों में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ विशेष रूप से दिखाया गया, जिसमें श्रद्धा कपूर का अब तक का सबसे चौंकाने वाला अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा मशहूर तमाशा कलाकार 'विठाबाई नारायणगांवकर' के किरदार में नजर आ रही हैं।

टीजर

'कॉकटेल 2' के साथ रिलीज हुआ टीजर

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, 'छावा' के बाद महाराष्ट्र के इतिहास और लोककला से जुड़ी एक और प्रेरणादायक कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'ईथा' प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, जिसमें श्रद्धा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इसका पहला टीजर आज हालिया रिलीज 'कॉकटेल 2' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया, जिसमें श्रद्धा का लावणी डांसर वाला लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया।

समर्पण

स्टेज के पीछे दिया बच्चे को जन्म, फिर पत्थर से गर्भनाल काट शुरू किया डांस

'ईथा' का टीजर विठाबाई के जीवन का बेहद भावुक और चौंकाने वाला प्रसंग दिखाता है। इसमें श्रद्धा गर्भावस्था के अंतिम दौर में भी स्टेज पर लावणी प्रस्तुत करती दिखती हैं। परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है, लेकिन वो शो नहीं रोकतीं। स्टेज के पीछे बच्चे को जन्म देती हैं, गर्भनाल काटती हैं और फिर तुरंत मंच पर लौटकर नृत्य जारी रखती हैं। श्रद्धा का ये दमदार और समर्पित रूप दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement

प्रतिक्रिया

श्रद्धा की मुरीद हुई जनता

टीजर सामने आते ही एक यूजर ने लिखा, 'ईथा का टीजर देखा और वाह... श्रद्धा कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं। विजुअल्स कमाल के हैं, कहानी में बहुत दम लग रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे ये उनके करियर की सबसे बड़ी और बेहतरीन परफॉर्मेंस साबित होने वाली है। अब फिल्म देखने का इंतजार है।' एक कमेंट है, 'क्वीन अपनी गद्दी वापस लेने आ गई है।' एक ने लिखा, 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए तैयार हो जाओ श्रद्धा।'

ट्विटर पोस्ट

श्रद्धा ने जीते दिल

रिलीज

कब रिलीज हो रही 'ईथा'?

मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई का जन्म पंढरपुर के एक कलाकार परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही लावणी, गवलन जैसी लोक कलाओं को सीखकर महाराष्ट्र के लोक नृत्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ये टीजर फिलहाल सिर्फ सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' के साथ ही देखा जा सकता है, जिसे निर्माता जल्द ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आधिकारिक तौर पर रिलीज करेंगे।

Advertisement