सबूत मिटाने 13वीं मंजिल से फेंका फोन, ED ने फिल्म निर्माता के विदेश में पकड़े अरबों के खाते
एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) बिजनेसमैन से फिल्म निर्माता बने धर्मेश संगनी की जांच कर रहा है। उन पर विदेशी बैंक खातों की जानकारी छिपाने और फॉरेक्स नियमों को तोड़ने के आरोप हैं।
9 जुलाई को ED ने उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कनाडा, अमेरिका और UAE में छिपे हुए बैंक खातों की जानकारी मिली।
US और UK भी कर रहे हैं धर्मेश के सौदों की जांच
ED का कहना है कि धर्मेश को कुछ एक्सपोर्ट पेमेंट या तो मिले ही नहीं, या फिर उन्हें किसी अनजान तीसरे व्यक्ति के जरिए भेजा गया, जिसके लिए कोई आधिकारिक कागजात भी नहीं थे।
छापेमारी के दौरान, धर्मेश ने सबूत मिटाने के लिए 13वीं मंजिल से अपना फोन नीचे फेंक दिया, लेकिन जांचकर्ताओं को वह फोन वापस मिल गया।
अमेरिका और UK की अथॉरिटीज भी उनके पुराने सौदों की जांच कर रही हैं। 2016 में UK कस्टम्स ने उनके पास से सोना जब्त किया था, जिसके बारे में उन्होंने सही जानकारी नहीं दी थी।