बेंगलुरु में 'इकोज ऑफ अर्थ' का 10वां संस्करण फिर लौटेगा, संगीत-कला का होगा महासंगम
मनोरंजन
बेंगलुरु में नंदी हिल्स की तलहटी में हर साल होने वाला संगीत और कला का फेस्टिवल 'इकोज ऑफ अर्थ' इस बार अपने 10वें एडिशन के साथ वापसी कर रहा है।
यह फेस्टिवल 5 और 6 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस साल इसकी थीम 'आर्टरीज ऑफ लाइफ' रखी गई है, जिसके तहत संगीत, कला और कई बेहतरीन अनुभवों के जरिए भारत की नदियों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
ये सभी कार्यक्रम प्रकृति के खूबसूरत माहौल के बीच आयोजित होंगे।
'इकोज ऑफ अर्थ' नदी संरक्षण को देता है बढ़ावा
यह फेस्टिवल सिर्फ नाचने-गाने और मौज-मस्ती के लिए नहीं है। इसके पीछे एक बड़ा मकसद है। फेस्टिवल अपनी रचनात्मकता से नदियों को बचाने के लिए गंभीर बातचीत शुरू करना चाहता है।
'इकोज ऑफ अर्थ' संगीत और कला के जरिए लोगों को यह सोचने पर मजबूर करेगा कि हमारी नदियां क्यों इतनी जरूरी हैं। इससे उम्मीद है कि लोग उन्हें बचाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने को भी प्रेरित होंगे।