फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' से आया पहला गाना, जैकी श्रॉफ का नया अंदाज छाया
क्या है खबर?
90 के दशक में कॉमिक किताबों काे लेकर लोगों में अलग ही क्रेज था। ऐसी की कॉमिक-बुक की दुनिया को लेकर जैकी श्रॉफ आ रहे हैं अपनी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के साथ, जो 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था और अब इसका पहला गाना रिलीज हो गया है। 'दुश्मन का दादा' शीर्षक वाले इस गाने को अमित त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है।
गाना
जोश और अराजक माहौल से भरपूर है गाना
'दुश्मन का दादा' अपने शीर्षक की तरह ही अनोखा है, जिसमें जोश, शरारत और अराजक माहौल दिखता है। इसका वीडियो ऐसी पागलपन वाली दुनिया में ले जाता है, जहां एलियंस, अराजकता और भरपूर मनोरंजन का संगम है। गाने के बोल आरुषी कुशाल ने लिखे हैं, जबकि संगीत कंपोजर अजय जयंती हैं। जैकी का सुपरहीरो वाला नया अंदाज देखने में बेहद दिलचस्प प्रतीत होता है। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री और रघुवीर यादव जैसे कलाकार भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Yeh entry nahi… announcement hai!
— Zee Studios (@ZeeStudios_) May 14, 2026
Dushman Ka DADA aa gaya! 🚀⚡💥
Song out now.
🔗 - https://t.co/MyGSiQAWQz@bindasbhidu @prateikbabbar @bhagyashree123 #ManishSaini #UmeshKrBansal @amdavadfilms @ZeeMusicCompany @itsamittrivedi @JAKonViolin #ArushiKaushal #AkashShah @raedita… pic.twitter.com/FAmWigmFJk