'मातृभूमि' के लिए सलमान खान ने लद्दाख में झोंकी जान, करेंगे 45 दिन की शूटिंग
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के लिए अपनी फिटनेस पर जबरदस्त तरीके से ध्यान दे रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन अब फिल्म में गलवान घाटी की घटना का सीधा जिक्र नहीं किया गया है। अब फिल्म को बड़े मुद्दों पर केंद्रित किया गया है। लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में 45 दिनों के मुश्किल शूट के दौरान सलमान ने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की। चोटिल होने पर भी उन्होंने वर्कआउट जारी रखा और अपनी भूमिका के लिए खुद को बेहतरीन तरीके से तैयार किया।
'मातृभूमि' में सलमान बनेंगे आर्मी कर्नल
सलमान इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं, जबकि अपूर्व लखिया इसका निर्देशन कर रहे हैं। 'मातृभूमि' में सलमान एक भारतीय सेना के कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह फिल्म बहादुरी, हिम्मत और बलिदान जैसे गहरे विषयों पर केंद्रित होगी। फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान अभी बाकी है।