'ड्यून 3' का पहला लुक 'द ओडिसी' से पहले, IMAX 70mm थिएटर में मिलेगा यह बेहद खास मौका
अगर आप 'ड्यून 3' का पहला लुक देखना चाहते हैं, तो आपको क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' से पहले चुनिंदा IMAX 70mm थिएटर में जाकर इसे देखना होगा।
'ड्यून' के आधिकारिक अकाउंट ने एक पोस्ट में कहा, 'द ओडिसी से पहले ड्यून का एक्सक्लूसिव फुटेज सिर्फ IMAX 70mm में अनुभव करें। इसे देखने के लिए समय पर पहुंचें।'
'ड्यून 3' का IMAX ट्रेलर सिर्फ चुनिंदा थिएटरों में
यह ट्रेलर अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक और फ्रांस के कुछ चुनिंदा IMAX थिएटरों में ही दिखाया जा रहा है। इससे कुछ फैंस तो बहुत उत्साहित हैं, लेकिन कुछ को मौका न मिलने की वजह से निराशा भी हो रही है।
इस फिल्म को डेनिस विलेन्यूव ने निर्देशित किया है और यह फ्रैंक हर्बर्ट की किताब ड्यून मसीहा पर आधारित है। इसमें टिमोथी चालामेट, जेन्डेया और रेबेका फर्ग्यूसन अपनी भूमिकाओं में वापस आ रहे हैं। वहीं रॉबर्ट पैटिनसन और एना टेलर-जॉय जैसे नए कलाकार भी इसमें शामिल हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस तरह विलेन्यूव की ट्रायोलॉजी पूरी हो जाएगी।