'ड्यून: पार्ट 3' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस बार रूप बदलने वाले दुश्मन से होगी जंग
क्या है खबर?
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्यून: पार्ट 3' इस साल बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए तैयार है। डेनिस विलेन्यूव द्वारा निर्देशित फिल्म से टिमोथी चालमेट, जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन की पहली आधिकारिक झलक पहले ही जारी हो चुकी थी। अब निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जो ब्रह्मांड के सबसे खूंखार युद्ध का संकेत देता है। साइंस-फिक्शन से भरपूर यह इस फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी है, जिसमें दमदार VFX शामिल है।
रिलीज
दिसंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म
'ड्यून: पार्ट 3' की कहानी 17 साल आगे से शुरू होती है। इस बार पॉल एट्रीडेस (टिमोथी) के सामने रूप बदलने वाला खलनायक स्काइटेल (रॉबर्ट) खड़ा है। वह उसके साम्राज्य ध्वस्त करना चाहता है। उधर, पॉल और चानी (जेंडाया) के रिश्ते में दूरियां आ चुकी हैं। पॉल को समझ आता है कि उसकी ताकत ही उसके लिए खतरा और चुनौती बन चुकी है। जेसन मोमोआ भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
“Forgive me for all I’ve done.” Experience the epic conclusion. Dune: Part Three only in theaters and IMAX December 18. #DuneMovie #FilmedforIMAX pic.twitter.com/x9Nftg9yXd
— DUNE (@dunemovie) July 8, 2026