फिल्म 'ड्यून: पार्ट 3' से टिमोथी चालमेट का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
क्या है खबर?
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'ड्यून: पार्ट 3' को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। डेनिस विलेन्यूव द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अभिनेता टिमोथी चालमेट की पहली आधिकारिक झलक जारी की गई है। दिलचस्प बात यह है कि चालमेट ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद पोस्टर साझा करते हुए इस अंतिम अध्याय में अपनी वापसी की पुष्टि की है। उनके अलावा, फिल्म से जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन और जेसन मोमोआ की पहली झलक से भी पर्दा उठाया गया है।
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी 'ड्यून: पार्ट 3'
टिमोथी द्वारा जारी पोस्टर में, पॉल एट्रीडेस के रूप में उनका उग्र अवतार देखने को मिला है। उनका चेहरा चोटिल है, और आंखों में गुस्सा है। अभिनेता के लुक को देखकर संकेत मिलता है कि 'ड्यून: पार्ट 3' में वह नए रोमांच की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज हो रही फिल्म की कहानी फ्रैंक हर्बर्ट की किताब 'ड्यून मसीहा' पर आधारित है। इसकी पहली किस्त 2021 और दूसरी किस्त 2024 में रिलीज हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Are you ready? #DuneMovie
— DUNE (@dunemovie) March 16, 2026
Be the first to see the teaser, live on TikTok. Tomorrow at 9:00am PT / 12:00pm ET pic.twitter.com/wCSTjceX4s