Loading...
'ड्यून: पार्ट 3' का आखिरी हिंदी ट्रेलर जारी, विलेन बने रॉबर्ट पैटिनसन को देख उड़ेंगे होश

'ड्यून: पार्ट 3' का आखिरी हिंदी ट्रेलर जारी, विलेन बने रॉबर्ट पैटिनसन को देख उड़ेंगे होश

Oct 28, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

इस साल की सबसे प्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'ड्यून: पार्ट 3' का आखिरी हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। डेनिस विलेन्यूव द्वारा निर्देशित यह साइंस फिक्शन महाकाव्य फ्रैंक हरबर्ट के लोकप्रिय उपन्यास 'ड्यून मसीहा' पर आधारित है, जिसमें टिमोथी चालमेट, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन और जेसन मोमोआ मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के पिछले ट्रेलरों को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फाइनल ट्रेलर मसीहा से तानाशाह बने पॉल एट्राइड्स (टिमोथी) और उसके खिलाफ खूनी साजिश रचने विलेन रॉबर्ट का भयानक रूप दिखाता है।

ट्रेलर

अपनों के धोखे से शुरू होगी सत्ता की नई जंग

'ड्यून 3' की कहानी पिछले भाग (ड्यून 2) की घटनाओं के लगभग 19 से 20 साल बाद के समय को दिखाती है।

ट्रेलर की शुरुआत में ही पॉल अपनी कानूनी पत्नी प्रिंसेस इरुलन (फ्लोरेंस पग) पर अपनी रहस्यमयी शक्ति 'द वॉयस' का इस्तेमाल करता है। उसे पता चलता है कि उसके खिलाफ बहुत बड़ी खूनी साजिश रची जा रही है।

दरअसल, उसकी पूर्व प्रेमिका चानी अब उसके क्रूर शासन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है जिससे उसे निपटना होगा।

रिलीज

IMAX स्क्रीन पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का ट्रेलर विलेन बने रॉबर्ट के किरदार 'स्काइटेल' की पहली झलक को दिखाता है, जो बेहद शातिर तरीके से एट्राइड्स साम्राज्य को अंदर से खोखला करने और पॉल को खत्म करने के जाल बुन रहा है।

इसे देखकर दर्शक भी फिल्म के लिए उत्साहित हैं और इसके विजुअल इफेक्ट्स व VFX की सराहना कर रहे हैं।

बता दें, 'ड्यून: पार्ट 3' 18 दिसंबर, 2026 को भारत समेत दुनियाभर के थिएटर और IMAX स्क्रीन पर रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT